अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, सिंह समेत इन 5 राशियों को नौकरी व कारोबार में
Last Updated:
Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों की वजह से पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. बाबा वेंगा की अब मई के इस सप्ताह 11 से 17 मई को लेकर की गईं सिंह, धनु समेत 5 राशियों की भविष्यवाणियां काफी चर्चा में हैं. इन राशियों को अगले सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और घरेलू समस्याओं से राहत भी मिलेगी. आइए देखते हैं 11 से 17 मई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…
Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: दुनियाभर में अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों को लेकर चर्चित बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ज्योतिष और भविष्यवाणियों में रुचि रखने वाले लोग अब अगले सप्ताह यानी 11 से 17 मई को लेकर उनकी बताई गई संभावित ऊर्जा और ग्रह प्रभावों की चर्चा कर रहे हैं. ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, मई का आने वाला सप्ताह कर्क, सिंह, धनु समेत पांच राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है. इन राशियों की कार्यों को लेकर चली आ रही अड़चन दूर होगी और करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार और स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत बताए जा रहे हैं. आइए देखते हैं 11 से 17 मई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…
वृषभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए 11 से 17 मई तक का समय बेहद स्पेशल रहने वाला है. मई के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी और बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक मामलों में सुधार होगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है. ससुराल पक्ष में अगर विवाद चल रहा है तो वह दूर हो जाएगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिलेशन मजबूत होंगे. निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना जताई जा रही है. कई लोगों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है.
कर्क राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए 11 से 17 मई तक का समय मानसिक शांति और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है. कर्क राशि वालों के घर-परिवार में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं और सदस्यों के बीच आपसी प्रेम मजबूत होगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कामकाज में बॉस का साथ मिलेगा और किसी दूसरी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल भी आ सकती है. छात्रों के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है और लेकिन आपको मेहनत के अनुसार ही फल मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है और हर कार्यों में काफी एक्टिव नजर आएंगे.
सिंह राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, सिंह राशि वालों को 11 से 17 मई तक आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि महसूस हो सकती है. भाग्य का आपका पूरा साथ मिलेगा और कार्यों को लेकर आपकी समझ भी बढ़ेगी. अगर काफी समय से बिजनेस में परेशानी चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर बच्चों के लिए किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं.
धनु राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए 11 से 17 मई तक का समय भाग्य का साथ देने वाला साबित हो सकता है. धनु राशि वालों के लंबे समय से अटके कार्य मई के इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं और मित्रों व प्रियजनों के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं.इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को करियर में नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं और साथ काम करने वालों की मदद से कई कार्य पूरे होंगे. वहीं इस सप्ताह दुकान या कारोबार करने वाले लोगों को लाभ हो सकता है और पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है. लव लाइफ में इस सप्ताह मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है.
कुंभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए 11 से 17 मई तक का समय नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. ग्रहों के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि वालों के आर्थिक लाभ के साथ करियर में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है, जिससे मन को शांति मिलेगी. परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और मानसिक तनाव में कमी महसूस हो सकती है. अगर आप काफी समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वहीं बिजनेस में विस्तार और धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


