अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, तुला समेत इन 5 राशियों को भाग्य के सपॉर्ट हर
Last Updated:
Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों की वजह से पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं. बाबा वेंगा की अब मई के पहले सप्ताह 4 से 10 मई को लेकर की गईं मेष, मिथुन समेत 5 राशियों की भविष्यवाणियां काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इन राशियों को अगले सप्ताह परिवार में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आइए देखते हैं 4 से 10 मई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…
Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर दुनिया भर में हमेशा जिज्ञासा बनी रहती है. अब अगले सप्ताह यानी 4 से 10 मई के सप्ताह को लेकर की गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, आने वाले सप्ताह में कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो मेष, मिथुन, तुला समेत 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इन राशियों को करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साथ ही पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी. आइए देखते हैं 4 से 10 मई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…
मेष राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए 4 से 10 मई तक का समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. मेष राशि वालों को पुराने समय से चली आ रहीं पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और एक नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा. लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिलने के योग हैं.
मिथुन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए 4 से 10 मई तक का समय नेटवर्किंग और नए संपर्क बनाने का है. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिल सकता है, जिसे आप निवेश कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की संचार क्षमता आगे बढ़ाने में मदद करेगी और आपके कार्य से सभी प्रभावित भी होंगे. आर्थिक रूप से भी यह सप्ताह फायदेमंद साबित हो सकता है, खासकर अगर आप निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें.
तुला राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए 4 से 10 मई तक का समय संतुलन और सफलता दोनों साथ-साथ चलेंगे. पारिवारिक और प्रफेशनल में सामंजस्य बना रहेगा, जिससे आप सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे और परिवार के सदस्यों को भी समय देंगे. किसी सरकारी अधिकारी की मदद से इस सप्ताह आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे यह समय आत्मविकास के लिए भी अनुकूल है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
वृश्चिक राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए 4 से 10 मई तक का समय परिवर्तन और प्रगति का संकेत दे रहा है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी. अगर आप बिजनेस की बात करें तो स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा और बिजनेस विस्तार की योजना भी बना सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है. मित्रों के साथ अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह इस सप्ताह खत्म हो जाएगी.
मकर राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए 4 से 10 मई तक का समय मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है. अब तक आप जो कार्य कर रहे थे, इस सप्ताह से आपको उसके शुभ परिणाम मिलेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में लगन और अनुशासन सफलता दिला सकते हैं, अधिकारी भी आपकी मेहनत की प्रशंसा करेंगे. वहीं बिजनेस में विस्तार के अवसर मिलेंगे और धन लाभ के संकेत भी प्रबल हैं. लव लाइफ में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह मई के पहले सप्ताह में दूर होगी और बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


