अंक 2 वाले प्रॉपर्टी, वाहन खरीदेंगे, 6 के काम रुकेंगे तो 7 को आर्थिक परेशानियां होंगी

अंक 2 वाले प्रॉपर्टी, वाहन खरीदेंगे, 6 के काम रुकेंगे तो 7 को आर्थिक परेशानियां होंगी

Last Updated:

Ank Jyotish 13 June 2026: ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला के अनुसार, हर कोई यह जानने को उत्सुक रहता है कि उसका आज का दिन कैसा रहने वाला है. अंक ज्योतिष की मदद से आप इस बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं. अंक ज्योतिष मुख्य रूप से व्यक्ति की जन्म तिथि पर आधारित होता है. इसमें व्यक्ति के मूलांक से यह पता लगाया जा सकता है कि उसका आज का दिन कैसा रहने वाला है. जानिए यहां अंक 1 से लेकर 9 अंक वालों का आज का अंक ज्योतिष.

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)-गणेशजी कहते हैं कि अंक 1 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. अगर आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखेंगे तो दिन खुशी से बीतेगा. परिवार की बात करें तो आज जीवनसाथी से आपकी बहस हो सकती है. नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आप अपने परिवार के साथ खुशनुमा दिन बिता सकते हैं.

अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)-गणेशजी कहते हैं कि अंक 2 वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. अचानक धन की प्राप्ति होगी और आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोई पारिवारिक कार्यक्रम प्लान कर सकते हैं. अपने माता-पिता को कोई उपहार दें, इससे उन दोनों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. पूरे दिन घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)-गणेशजी कहते हैं कि आज अंक 3 वालों को किस्मत का साथ मिलेगा. आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे और आपका नाम भी रोशन होगा. आपके काम में आने वाली सारी रुकावटें दूर होंगी. आपको किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा, जहां आप अपने करीबियों से लंबे समय के बाद मिलेंगे. छात्रों के लिए शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अंक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)- अंक 4 वालों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. आज आपका कोई करीबी आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है. बिना सोचे-समझे कहीं भी पैसा निवेश न करें, नहीं तो आपका पैसा कहीं फंस सकता है. पिता की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिससे घर में तनाव का माहौल बन सकता है और आपका गुस्सा भी बेवजह बढ़ सकता है.

numerology number 5

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)-अंक 5 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. आज आपको अचानक धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे. यदि आप व्यवसायी हैं तो आपके व्यवसाय में उन्नति होने के योग हैं. आज अचानक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिसका जश्न आप परिवार के साथ मनाएंगे और खुशी का अनुभव करेंगे.

Numerology number 6

अंक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)-गणेशजी कहते हैं कि अंक 6 वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज आपको कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. घर में अनावश्यक खर्चों के कारण अचानक आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके कारण आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर बहस कर सकते हैं. नौकरीपेशा और व्यवसायी लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा.

अंक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)-गणेशजी कहते हैं कि अंक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपके काम और नाम दोनों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसी से बेवजह बहस में न पड़ें. आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको कोई अनावश्यक सरकारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. परिवार के लोग आपका साथ देंगे.

numerology number 8

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)-अंक 8 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं. आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी कोई बीमारी हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ भी आपका विवाद हो सकता है, इसलिए आज धैर्य से काम लें.

numerology number 9

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)-अंक 9 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. व्यापार में उन्नति के योग हैं, जिससे भविष्य में आपको धन लाभ भी हो सकता है. आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज करियर में उन्नति के योग बनेंगे. जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने से आपकी परेशानियां कम होंगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed