होली पर राहु रहता है उग्र, इसलिए बढ जाते हैं झगड़े और एक्सीडेंट, इन 4 उपायों से नहीं होगी हानि!
Last Updated:
Holi 2025 : होली पर शराब पीकर हुड़दंग, चोट, एक्सीडेंट और झगड़े बढ़ जाते हैं. राहु-केतु को शांत करने के लिए होली पर नारियल, तिल और अनाज के ज्योतिष उपाय बताए गए हैं. इससे कुंडली में शुभ परिणाम मिलते हैं.
राहु-केतु को शांत करने के लिए होली की अग्नि में तिल डालें.
हाइलाइट्स
- होली पर नारियल, तिल और अनाज के उपाय करें.
- राहु-केतु को शांत करने के लिए होली की अग्नि में तिल डालें.
- होली पर राहु के मंत्रों का जाप करें.
Holi 2025 : होली के त्योहार पर सदैव ही उग्र रहता है. लोग शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं. चोट, एक्सीडेंट और झगड़ों की संख्या होली के आसपास बढ़ जाती है. आपस में लड़ाई-झगड़ा, घर-परिवारों में क्लेश एवं जुआ-सट्टा आदि की गतिविधियां बढ़ जाती है. इसलिए होली की अग्नि में राहु एवं केतु को शांत करने के लिए कुछ आसान ज्योतिष उपाय बताए गए, इन्हें करने से कुंडली में मौजूद राहु ग्रह अच्छा परिणाम देना शुरू कर देते हैं. आइये विस्तार से जानते हैं इन उपायों के बारे में.
होलिका दहन के समय राहु रहता है उग्र : होलिका दहन के समय राहु सदैव ही उग्र रहता है. इसके पीछे एक पौराणिक कथा है. माता पार्वती शिव जी से विवाह करना चाहती थी लेकिन भगवान भोलेनाथ अपनी तपस्या में लेने थे माता महादेव को तपस्या से बाहर निकलने का प्रयास लगातार करती रही थी. माता पार्वती के प्रयास को देखकर कामदेव ने शिव जी के ऊपर पुष्पवान चल दिए जिसके कारण भोलेनाथ की तपस्या भंग हो गई. तपस्या भंग होने के बाद शिवजी बहुत नाराज हो गए और उन्होंने अपनी तीसरी आंख खोल कर उसकी अग्नि से कामदेव को भस्म कर दिया. इसके बाद शुभ ग्रह शांत हो गए और उनका प्रभाव कम होता गया राहु और केतु जैसे ग्रहों का प्रभाव अधिक हो गया, जिस दिन शिव जी ने कामदेव को भस्म किया इस समय से होलाष्टक माना जाने लगा.
Holi 2025: होली के बाद ये 3 राशियां रखें विशेष ध्यान, कहीं राहु-केतु इनका काम ना कर दें खराब
उपाय :
- होली के दिन आपको एक नारियल लेना है. उसे नारियल को उजाले भूरे रंग के कपड़े में बांधकर. शरीर से 21 बार उल्टा घूमाते हुए होली की अग्नि में फेंक देना है और राहु देव से अपने अच्छे की कामना करनी है. इससे कुंडली में मौजूद राहु आपको शुभ परिणाम देना शुरू कर देंगे.
- होली की अग्नि में बालियां भूनते समय आप तिल को डाल दें. काले तिल को अग्नि में डालने से आपकी कुंडली में खराब परिणाम दे रहा केतु आपको शुभ फल देना शुरू कर देगा.
- होलिका दहन के पश्चात निशीथ काल में राहु के मन्त्रों का जाप करें.इससे राहु आपको शुभ फल देने लगेंगे.
- होली के दिन साथ तरह का अनाज अपने ऊपर से उतर कर पक्षियों में डालें इससे राहु और केतु के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. साथ ही आपके विदेश जाने में आ रही बाधा का समापन होगा.
March 06, 2025, 11:02 IST
होली पर राहु रहता है उग्र, इसलिए बढ जाते हैं झगड़े और एक्सीडेंट, जानें उपाय


