नववर्ष में सेहत-धन पर पड़ेगा प्रभाव, होगा कोई शुभ कार्य! पढ़ें कन्या का वार्षिक राशिफल
Virgo Yearly Horoscope 2025: गणेशजी कहते हैं कि इस वर्ष जातक की प्रगति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं. आर्थिक मामलों में यह वर्ष सामान्य और संघर्षों से भरा रह सकता है. अत्यधिक खर्च से बचें, हालांकि भूमि और भवन खरीदने की संभावना बन सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अन्यथा बड़ी परेशानी की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा. व्यापारियों के लिए यह वर्ष संघर्ष के साथ आगे बढ़ने वाला है.
सोच-समझकर ही लगाएं पैसा
बाजार और शेयर बाजार में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में धीमी प्रगति की संभावना बन सकती है. प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष थोड़ा अनुकूल रह सकता है. आपको बोनस मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: सिंह वार्षिक राशिफल 2025: नए साल में होंगे मालामाल, प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगी सफलता!
पारिवारिक जीवन रहेगा मिलाजुला
परिवार के साथ मतभेद सुधरेंगे और सहयोग बढ़ेगा. इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा. साल के शुरुआती महीनों में आपको अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा. हालांकि व्यस्तता के कारण आप अपने परिजनों को कम समय दे पाएंगे. मार्च में अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें. क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है.
इस साल होगा कोई शुभ कार्य
यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो जाएगा. जुलाई में आपको अपने बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. साल के अंत में माता-पिता की सेवा करने से मानसिक शांति मिलेगी. इस साल आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है.
ये भी पढ़ें: कर्क वार्षिक राशिफल 2025: नए साल में मिलेगी नई प्रॉपर्टी, करेंगे कोई बड़ा काम!
प्रेम जीवन और भी मधुर रहेगा
नए साल में आपको अपने लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. आपका प्रियतम आपके मुश्किल समय में आपकी मदद करेगा. इस साल आप अपने पार्टनर के साथ किसी शानदार जगह घूमने जा सकते हैं. साल के मध्य में प्रेम जीवन और भी मधुर रहेगा. अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए आप अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मेष वार्षिक राशिफल 2025: नए साल में प्लॉट, मकान खरीदने का योग, प्रेम विवाह की है संभावना
ये भी पढ़ें: वृषभ वार्षिक राशिफल 2025: नववर्ष में वाद-विवाद से रहें दूर, होगा संघर्ष, करेंगे प्यार का इजहार
ये भी पढ़ें: मिथुन वार्षिक राशिफल 2025: नए साल में मिलेगा भाग्य का साथ, वाणी पर रखें नियंत्रण, शत्रु करेंगे परेशान!
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope, Varshik Rashifal
FIRST PUBLISHED : December 30, 2024, 09:57 IST


