Weekly Horoscope 18 to 24 August 2025: सिंह, धनु समेत 6 राशियों को मिलेगा धन व संपत्ति का सुख, नौकरी व कारोबार में होगी उन्नति, शुक्र गोचर से होगा लाभ
मेष साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त
मेष राशि वालों के लिए अगस्त का सप्ताह अच्छे लाभ देने वाला रहेगा. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे और परेशानियों में अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे कई कार्य आसानी से पूरे भी हो जाएंगे. परिजनों के साथ तालमेल बना कर चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. धन लाभ के लिहाज से यह सप्ताह आपको लाभ देगा. इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. छात्र वर्ग को अपने परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा. माताजी से लाभ मिल सकता है और सेहत अच्छी रहेगी.
वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आप किसी बात को लेकर परेशान बने रह सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए बजट बनाकर चलें. इस सप्ताह परिजनों के साथ अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें. कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. तनाव तथा क्रोध से अपने आपको दूर रखने की कोशिश करें. सेहत का ध्यान रखे और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त
मिथुन राशि वालों को अगस्त इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं और मित्रों से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. इस सप्ताह आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि हो सकती है. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अच्छी जगह निवेश करने का मौका भी मिल सकता है. इस सप्ताह आप मकान, जमीन तथा वाहन से संबंधित कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसमें परिजन अच्छी सलाह भी दे सकते हैं. सेहत को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा. छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिल सकती है.
कर्क राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह नौकरी के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं. ऑफिस में इस सप्ताह अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे और साथ काम करने वालों का भी सहयोग मिलेगा. इस सप्ताह परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है. पिता की सेहत का ध्यान रखें और किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें. लव लाइफ के मामलों के लिहाज से सप्ताह आपको सफलता देने वाला रहेगा. सप्ताह के अंत में आप मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं. इस सप्ताह कोई उपहार आपको मिल सकता है और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त
सिंह राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और अटके हुए सरकारी कार्य किसी अधिकारी की मदद से पूरे हो जाएंगे. कामकाजी क्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फल देने वाला बना रहेगा. इस सप्ताह आपके धन कोष में वृद्धि हो सकती है और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा. इस सप्ताह परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा और माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी. सेहत का ध्यान रखें, पेट तथा पीठ में कोई समस्या हो सकती है. इस सप्ताह क्रोध तथा अहंकार से अपने आपको दूर रखें. जीवनसाथी के साथ संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे हैं.
कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह थोड़ा मानसिक तथा शारीरिक कष्ट देने वाला साबित हो सकता है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है और सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है. बिजनस करने वालों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा और धन लाभ धीरे धीरे होता रहेगा. इस सप्ताह नकारात्मक विचार और गलत संगति से दूर रहने की सलाह रहेगी. माताजी से लाभ मिल सकता है और संबंध भी अच्छे रहेंगे. छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम की आवश्यकता महसूस होगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.
तुला साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त
तुला राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं. लाभ को लेकर स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी और सिंगल जातकों के लिए इस सप्ताह कोई खास रिश्ता आ सकता है. इस सप्ताह दैनिक कार्यों में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मिलेगा. आपके सुख में इस सप्ताह वृद्धि के योग रहेंगे और बिजनस में अच्छी कमाई भी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न होगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. व्यापारिक लाभ के लिए प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी.
वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह धन का लाभ देने वाला रहेगा. इस सप्ताह आपको पुरानी चल रही शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों में राहत मिल सकती है और किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा. कामकाज की तलाश कर रहे जातकों को इस सप्ताह कुछ अच्छे विकल्प मिल सकते हैं और करियर की शुरुआत भी कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन मधुरतापूर्ण पूर्ण व्यतीत होगा और भाई-बहन का साथ मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर अधिक परिश्रम कर सकते हैं और सफल भी होंगे. इस सप्ताह अचानक किसी प्रकार का लाभ आपको ख़ुशी प्रदान कर सकता है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त
धनु राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह संतान संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है और काफी समय से अटका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल इस सप्ताह अच्छा बना रहेगा और उनकी सलाह से आपके कई काम पूरे भी होंगे. नौकरी व कारोबार करने वालों को कामकाज को लेकर इस सप्ताह अच्छे लाभ मिल सकते हैं और अपने सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन भी करेंगे. पारिवारिक जीवन में लोगों का सहयोग आपको लाभ देगा. छात्र वर्ग को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा. अगर किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको इससे मुक्ति मिल सकती है.
मकर राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या मिल सकती है. सप्ताह के मध्य भाग में जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है या उनकी सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह मेहनत वाला बना रहेगा. वाणी और व्यवहार की कटुता से बचें और किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें. सेहत का ध्यान रखें अन्यथा शारीरिक दर्द की समस्या हो सकती है. इस सप्ताह व्यर्थ के मामलों से अपने आपको दूर रखें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है और कानूनी मामला भी हो सकता है धन खर्च की अधिकता रहेगी इसलिए बजट बनाकर चलने से फायदा होगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त
कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह लाभ और सफलता देने वाला रहेगा. इस सप्ताह कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा बना रहेगा और आप जरूरी से जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. इस सप्ताह आप अपने पराक्रम के बल पर कई कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. मित्रों व प्रियजनों के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है. सप्ताह के मध्य भाग में कुछ व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे. धन का लेन-देन करते समय सतर्कता रखें और बजट बनाकर चलें. नौकरी करने वाले इस सप्ताह ऑफिस में अपने काम से काम रखें.
मीन साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त
मीन राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह परिजनों का अच्छा सपोर्ट प्राप्त होगा. इस सप्ताह संतान द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है और सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं. बिजनस में इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं और पिताजी के साथ बिजनस विस्तार को लेकर प्लानिंग भी कर सकते हैं. इस सप्ताह किसी कार्य के पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी. लव लाइफ के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है और घर के किसी खास सदस्य से लव पार्टनर की मुलाकात भी करवा सकते हैं. सेहत से जुड़ी समस्या में आपको राहत मिल सकती है.


