Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज खतरे का संकेत! ऊंचे स्थान से गिरने का योग, ज्योतिष ने दी चेतावनी

Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज खतरे का संकेत! ऊंचे स्थान से गिरने का योग, ज्योतिष ने दी चेतावनी

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 22 January 2026: 22 जनवरी 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सतर्कता भरा रहने वाला है. चतुर्थ भाव में चंद्रमा के कारण रोग और क्लेश का योग बन रहा है. ऊंचे स्थान से गिरने, चोट लगने और स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, हालांकि सूर्य-मंगल और शुक्र के योग से धन लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं. ज्योतिषाचार्य ने सावधानी और धार्मिक उपाय अपनाने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगाः आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से मिला-जुला फल देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार आज यानी 22 जनवरी 2026 को चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि से चतुर्थ भाव में हो रहा है. जिसके कारण रोगकारक योग बन रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. जानिए क्या है राशिफल और उपाय.

आज के दिन बरतें सावधानी
आज का दिन खासतौर पर सावधानी का संकेत देता है. ऊंचे स्थान से गिरने, चोट लगने या अचानक शारीरिक पीड़ा की संभावना बन रही है. बुध ग्रह के प्रभाव से त्रिदोष कारक योग बन रहा है. जिससे कफ, पित्त और वात से जुड़ी समस्याएं, चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव और शारीरिक कष्ट हो सकता है. इसलिए आज जल्दबाजी और जोखिम भरे कार्यों से बचना ही बेहतर रहेगा.

सूर्य और मंगल बना रहा है धन प्राप्ति योग
हालांकि ग्रहों की स्थिति पूरी तरह नकारात्मक नहीं है. सूर्य और मंगल की युति धन प्राप्ति के योग बना रही है. वहीं शुक्र ग्रह लाभ कारक सिद्ध हो सकता है. यानी आर्थिक दृष्टि से कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें संभलकर भुनाने की जरूरत होगी. शनि के पंचम भाव में होने के कारण संतान पक्ष और धन से जुड़े मामलों में थोड़ी चिंता या बाधा उत्पन्न हो सकती है. साथ ही पिता पक्ष से जुड़े मामलों में पीड़ा या मानसिक अशांति के संकेत भी मिल रहे हैं.

अपनाएं ये सलाह, होगा फायदा
ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज बृहस्पतिवार होने के कारण वृश्चिक राशि के जातकों को पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. साथ ही पीला फल, पीला फूल, पीला वस्त्र या पीतल जैसी धातु का दान किसी ब्राह्मण को करना शुभ रहेगा. शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ, वाल्मीकि कृत सुंदरकांड तथा दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करने से नकारात्मक प्रभावों में कमी आएगी और शुभ फल की प्राप्ति होगी. जीवन में सुख शांति और समद्धि बनाए रखने के लिए ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपाय को अवश्य करें. जिससे आपके कार्य सफल होंगे और आपके जीवन से बाधा दूर होगी.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज खतरे का संकेत! ज्योतिष ने दी चेतावनी

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष खरीदेंगे प्रॉपर्टी, मिथुन को लगेगा चूना, सिंह को मिलेंगे आय के नए स्रोत, इन 4 राशियों के लिए परेशानी! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Next post

Kark Rashifal: प्यार में मिठास, करियर में तरक्की! कर्क राशि वालों को आज मिलेगा डबल तोहफा, बस इन गलतियों से बचकर रहें

You May Have Missed