Vastu Tips: घर से निकलते ही…दिख जाएं इनमें से कोई एक चीज तो दिन सफल समझिए, माना गया बेहद शुभ संकेत
Last Updated:
Home Vastu Tips: कहावत है, घर से निकले और बिल्ली रास्ता काट जाए तो ये अशुभ माना जाता है. कोई छींक दे तो ये भी अशुभ होता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका घर से निकलने पर दिखना या होना बेहद शुभ मना गया है. जानें सब..

जब आप घर से निकलते हैं और दो-चार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ही आपको कोई गाय बछड़े को दूध पिलाते दिख जाए तो यह बेहद शुभ माना जाता है. इस तरह का संकेत हमें आत्मविश्वास से भी भर देते हैं कि अब हम जिस कार्य के लिए जा रहे हैं, वह जरूर सफल होगा.

घर से अपने गंतव्य के लिए निकालने के बाद अगर एक दो किलोमीटर चलने के बाद ही आपको कोई महिला या लड़की पानी की खेप लेकर चलती हुई दिख जाए तो यह भी अति उत्तम माना जाता है. बुंदेलखंड में ऐसा होने पर कई लोग उन महिलाओं के खेत में सिक्के भी डाल देते हैं.

मंजिल पर पहुंचने से पहले सफर के दौरान अगर हमें कहानी नेवला सड़क पर झाड़ियां में दिखाई दे जाए तो इसे भी शुभ माना जाता है. क्योंकि, नेवला को भगवान कुबेर का वाहन माना जाता है. ऐसे में हम अगर यात्रा कर रहे हैं तो वह निर्विघ्न संपन्न होगी और अगर किसी काम के लिए जा रहे हैं तो वह भी आसानी से हो जाएगा.

नीलकंठ पक्षी को भगवान के घर से आया हुआ पक्षी माना जाता है. जब हम घर से कहीं जा रहे होते हैं और यह पक्षी रास्ते में बैठा या उड़ता दिख जाए तो यह शुभ संकेत देता है. इसके दिखते ही लोग मन ही मन प्रणाम करते हैं और प्रार्थना भी कर लेते हैं कि हमारा काम और यात्रा शुभ हो जाए.

यात्रा करते समय अगर आप रास्ते में आने वाले किसी मंदिर में जाते हैं और वहां भगवान के दर्शन के बाद कोई आपको प्रसाद दे देता है तो इसे भगवान का आशीर्वाद माना जाता है. फिर आपका दिन भर बहुत अच्छे से व्यतीत होगा, साथ ही आप जिन कार्यों को करने के लिए निकले हैं. वह भी निश्चित रूप से निर्विघ्न संपन्न होंगे.

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. ऐसे ही अगर यात्रा पर निकालने के हमें शुभ संकेत मिलते हैं तो कुछ जीव जंतुओं के देखने या बोलने से सतर्क रहने के संकेत भी देते हैं. अगर अचानक से बहुत सारे कौए बोलने लगते हैं तो इसे ठीक नहीं माना जाता.

कुत्ते भौंकने लगते हैं तो यह भी अच्छा होने की संकेत नहीं होते. घर से निकलने से पहले ही किसी को छींक आ जाए तो यह भी ठीक नहीं. बिल्ली रास्ता कट जाए तो आप अपने प्लान को चेंज कर दें या फिर दिन भर सावधानी और सतर्कता बरतें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह वो चीजें हैं, जिनका अक्सर हमारे जीवन में होता है. इसमें कुछ चीजों को देखकर हम आत्मविश्वास से लबरेज हो जाते हैं, तो कुछ हमें सतर्क रहने का संकेत देती हैं. हालांकि, इनमें कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस तरह की चीजों पर बिल्कुल विश्वास नहीं रखते हैं.


