Vastu Tips: घर में कलह और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है बाथरूम का वास्तु दोष, जानिए समाधान
1. बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें
बाथरूम का दरवाजा खुला रखना वास्तु के हिसाब से नकारात्मक ऊर्जा को पूरे घर में फैलाता है. खासकर अगर बाथरूम आपके बेडरूम से जुड़ा है तो इसे खुला छोड़ना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. दरवाजा बंद रखने से घर का माहौल संतुलित रहता है और सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है.
आपके घर में बाथरूम और टॉयलेट एक ही जगह बने हैं तो इनके बीच परदा लगाना अच्छा माना जाता है. यह न सिर्फ वास्तु दोष को कम करता है बल्कि स्वच्छता और प्राइवेसी दोनों बनाए रखता है.
3. बाथरूम की सही दिशा
वास्तुशास्त्र में बाथरूम के लिए उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा को सबसे अच्छा माना गया है, अगर बाथरूम दक्षिण दिशा में है तो वहां हरे पौधे रखें और ध्यान दें कि वहां डिम या लाल रोशनी का इस्तेमाल न हो, क्योंकि यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.
इस्तेमाल के बाद बाथरूम को सुखाना न भूलें. गीला बाथरूम नमी और बदबू के साथ नकारात्मक ऊर्जा का घर बन जाता है, जो वास्तु दोष का कारण बन सकता है.
6. नल से पानी टपकना बंद करें
बाथरूम के नल से पानी लगातार टपकता है, तो यह धन हानि का संकेत माना जाता है. तुरंत नल की मरम्मत कराएं ताकि आर्थिक नुकसान और नकारात्मक ऊर्जा दोनों से बचा जा सके.
7. फिटकरी का इस्तेमाल
बाथरूम में किसी को नजर न आए ऐसी जगह पर फिटकरी रखें. माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है और घर में पॉजिटिविटी बनाए रखती है.


