Tula Rashifal: लव रिलेशनशिप में बढ़ेगी मुश्किलें, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, डूबा हुआ पैसा मिलेगा वापस

Tula Rashifal: लव रिलेशनशिप में बढ़ेगी मुश्किलें, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, डूबा हुआ पैसा मिलेगा वापस

Last Updated:

Libra Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए 3 मार्च का दिन बेहतर रहने वाला है. लंबे अर्से से रूके धन की प्राप्ति होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. व्यासाय से जुड़े लोगों के लिए आज…और पढ़ें

X

आज आपका लव रिलेशनशिप रहेगा कमजोर

हाइलाइट्स

  • लंबे समय से रुका धन मिलेगा वापस.
  • लव रिलेशनशिप में मुश्किलें बढ़ेंगी.
  • आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत.

पूर्णिया. तुला राशि के जातकों के लिए 3 मार्च 2025 का दिन बेहतर रहने वाला है. इस राशि के जातक का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं. वहीं लंबे अर्से से रूके धन की प्राप्ति हो सकती है. पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. वही अध्ययनरत विद्यार्थी के लिए आज अनुकूल समय रहने वाला है. लेकिन,  बुजुर्गों की सेवा के चक्कर में पढ़ाई कम हो सकती है. इस राशि के जातक को मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा.

दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता

पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि दांपत्य जीवन में रहने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर गुजरने वाला है. साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध से लेकर दांपत्य जीवन सुखी रहने के साथ साधन पूर्ण रहने वाला है. तुला राशि राशि वाले जातक के लिए लव रिलेशनशिप के लिए आज का दिन कमजोर है. इस राशि के जातक रिश्ते को आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास करेंगे, लेकिन साथी से सहयोग नहीं मिलने के कारण स्थिति गड़बड़ हो सकती है.

रोजगार की दृष्टि से अनुकूल रहेगा समय

आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि रोजगार करने वाले तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है. रोजगार की दृष्टि से आज का समय अनुकूल रहेगा और व्यापार में वृद्धि होगी. नई योजनाओं के क्रियान्वयन में सफलता मिलेगी. साथ ही व्यवसाय में आगे बढ़ने के दौरान भी सफलता मिलेगी. वहीं नौकरी पैसा वाले लोगों को आज उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. निर्देशों का पालन करेंगे तो उसका परिणाम भी बेहतर मिलेगा. तुला राशि के जातक आज  शंकर भगवान का पूजन अवश्य करें.  शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाने से आपको अधिक लाभ मिलेगा. आज आप गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें एवं एक चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी पाउडर सुबह में खाली पेट खाना शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा.

homeastro

व्यापारियों के लिए अनुकूल रहेगा दिन, डूबा हुआ पैसा मिलेगा वापस

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Ank Jyotish 3 March 2025: मूलांक 3 और मूलांक 5 वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन के मामले में दिन शुभ, मूलांक 7, 9 वाले सेहत का रखें ध्यान! जानें आज का अंकफल

Next post

Makar Rashifal: परेशानियों से भरा रहेगा दिन, ऑफिस में बॉस से हो सकती है कहासुनी, इस उपाय मिलेगी राहत

You May Have Missed