Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए आज खुशखबरी, टूटे हुए दिल पर लगेगा मरहम, घर से निकलने से पहले करें ये काम
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
आज दिनांक 14 फरवरी दिन शुक्रवार तुला राशि वाले जातक के लिए शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा. वहीं जीवन में अच्छी उन्नति और तरक्की प्राप्त करने में आज के निर्णय आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेंगे. आर्थिक दृष…और पढ़ें
आज तुला राशिफल
हाइलाइट्स
- आज प्रेमी जोड़ों के रिश्तों में मधुरता आएगी.
- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद से दिन बेहतर बनेगा.
- सेहत और आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी.
पूर्णिया:- तुला राशि वालों के लिए 14 फरवरी का दिन सेहत के लिए अच्छा रहने वाला है. बिगड़े काम बनेंगे, आज प्रेमी जोड़े के टूटे रिश्तों मे मधुरता आएगी. सभी ग्रहों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. आज आप इन उपाय को कर पूरा दिन बेहतर बना सकते हैं. पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा लोकल 18 को बताते हैं कि आज दिनांक 14 फरवरी दिन शुक्रवार तुला राशि वाले जातक के लिए शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा. वहीं जीवन में अच्छी उन्नति और तरक्की प्राप्त करने में आज के निर्णय आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेंगे. आर्थिक दृष्टि से आज का समय अच्छा रहेगा. आज आपको सभी ग्रहों का भी भरपूर योगदान मिलेगा. आज आपको अपने मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा.
प्रेमी जोड़ों के टूटे रिश्तें आज बनेंगे
आज तुला राशि वालों के पारिवारिक सुविधा में वृद्धि होगी. बड़े-बुजुर्गों का सहयोग आज आपको मिलेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा. लेकिन इसके लिए आप बुजुर्गो की सेवा करें.आज आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. वहीं अध्यनरत्न विद्यार्थी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई के प्रति जागरूकता और लग्नशीलता बढ़ेगी और साथ में जो परीक्षार्थी हैं, उन्हे आज अच्छे अंकों से सफलता मिलेगी. आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, पत्नी का भरपूर सहयोग मिलेगा. ऐसे जातक जो प्रेम प्रसंग मामलों में चिंतित चल रहे हैं, उनके प्रेम के रिश्तों में दोनों तरफ मधुरता आएगी. भाग्य के लिए आज का समय अच्छा रहेगा. अगर कोई भी कार्य ध्यानपूर्वक होकर अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी. कार्य क्षेत्र में उच्च पद से लोगों का सहयोग मिलेगा. आप यदि व्यापारी हैं, तो व्यवसाय में अच्छे और बड़े व्यापारियों से आज मुलाकात होने की संभावना है. वहीं आज आप यात्रा करने में सावधानी जरूर बरतें.
ये भी पढ़ें:- वेलेंटाइन-डे के दिन लवर्स हो जाएं सतर्क, अगर गलती से भी की ये गुस्ताखी, तो सीधा पहुचेंगे कालकोठरी!
आज के दिन करें ये आसान उपाय
पूर्णिया के आचार्य वंशीधर झा Local 18 को बताते हैं कि आज तुला राशि के जातक को माता दुर्गा जी की पूजा करनी चाहिए. आज उन्हें रात को सोते समय दूध हल्दी का सेवन करना चाहिए. पानी अधिक पिएं और आज आप कोई नये वस्त्र धारण करेंगे, ऐसा प्रतीत हो रहा है.
February 14, 2025, 01:31 IST
प्रेमी जोड़े को मिलेगा एक दूजे का साथ, तुला राशि वाले आज कर लें ये उपाय
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


