Tula Rashifal: आज रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, व्यापार में होगा लाभ, शरीर का रखें विशेष ध्यान!

Tula Rashifal: आज रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, व्यापार में होगा लाभ, शरीर का रखें विशेष ध्यान!

Last Updated:

Tula Rashifal: आज आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, ऐसे योग बन रहे हैं. वहीं आज आपको सावधान भी रहने की जरूरत है, क्योंकि चोट लगने के साथ-साथ आर्थिक क्षति हो सकती है. आज के दिन बुजुर्गों की सेवा करना आपके लिए अति ल…और पढ़ें

X

तुला राशि

पूर्णियां:- आज गुरूवार 30 जनवरी का दिन तुला राशि के जातक के लिए कुल मिलाकर मिला जुला रहने वाला है. जहां आज आपका आज वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर चोट लगने के साथ आर्थिक क्षति की भी संभावना है. पूर्णिया के आचार्य  बंशीधर झा कहते हैं, कि तुला राशि के जातक के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक शुभ सुविधा में वृद्धि होगी. वही अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता मिलेगी.

यात्रा का बन रहा योग, लग सकती है चोट
वही उन्होंने कहा कि, आज दांपत्य जीवन अच्छा होगा. प्रेम प्रसंग में रहने वाले लोगों के लिए आज का दिन सहयोगात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. और आज दिन व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति के लिए भी अच्छा रहेगा, और व्यापार में भी उन्नति होगी. नए अवसर प्राप्त होंगे, और उच्च पदस्थ लोगों से संबंध बेहतर बनेंगे. वहीं आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा. इसीलिए अच्छे तरीके से आज प्रयास करें. वहीं आज यात्रा की संभावना बन रही है, लेकिन आज सावधानी बरतें. वहीं आज तुला राशि के जातक को चोट लगने के साथ-साथ आर्थिक क्षति हो सकती है.


आज के दिन करें ये उपाय
वहीं पूर्णिया के आचार्य वंशीधर कहते हैं, कि आज के दिन बुजुर्गों की सेवा करना आपके लिए अति लाभकारी होगा. गाय को केला खिलाएं साथ में पीला चंदन का तिलक लगाना आपको बहुत फायदा करेगा. वहीं, आज आप को शहद और हल्दी रात में खाना चाहिए , तथा भगवान विष्णु का पूजन करना अति लाभकारी होगा आज आप पीले रंग का वस्त्र धारण करें, जिससे आपका पूरा दिन बेहतर बीतेगा.

homeastro

तुला राशि के जातकों का आज अटका हुआ पैसा मिलेगा वापस, इस बात का रखें ध्यान!

Source link

You May Have Missed