Teej 2026 Date: हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज कब हैं? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त
Teej 2026 Date: हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज कब हैं? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त
Last Updated:
Teej 2026 Date in india: सावन माह का प्रारंभ होते ही व्रत और त्योहार शुरू हो जाते हैं. इनमें सुहागन महिलओं के लिए तीज का व्रत बड़ा महत्वपूर्ण होता है. हरियाली तीज सावन में और भाद्रपद में कजरी तीज और हरतालिका तीज मनाई जाती है. ये अखंड सौभाग्य और सुख वैवाहिक जीवन का पर्व है. आइए जानते हैं कि इस साल हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज कब हैं? इनका मुहूर्त क्या है?
हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज कब हैं? (Photo: AI)
Hariyali Teej 2026 Date Kajari Teej Hartalika Teej Kab Hai: तीज का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. तीज तीन प्रकार की होती हैं, एक हरियाली तीज, दूसरी कजरी तीज और तीसरी हरतालिका तीज. हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होती है, वहीं कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को और हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखते हैं. इन तीनों में हरतालिका तीज का महत्व अधिक है क्योंकि इसका संबंध माता पार्वती से है.
तीज व्रत 2026 तारीख
हरियाली तीज कब है?
हरियाली तीज का मुहर्त: हरियाली तीज की पूजा प्रदोष काल में होती है, जो सूर्यास्त के बाद शुरू होती है. उस दिन सूर्यास्त 07:01 पी एम पर होगा.
कजरी तीज कब है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 30 अगस्त को सुबह में 09 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह में 08 बजकर 50 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर कजरी तीज 31 अगस्त को है.
हरतालिका तीज कब है?
पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज के लिए आवश्यक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह में 07 बजकर 08 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 14 सितंबर को सुबह में 07 बजकर 06 मिनट पर खत्म होगी. ऐसे में उदयातिथि की गणना के आधार पर हरतालिका तीज 14 सितंबर दिन सोमवार को है.
प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त: 14 सितंबर को हरितालिका पूजा का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 05 मिनट से सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक है.
तीज में किसी पूजा करते हैं?
तीज के दिन व्रत रखकर माता पार्वती, भगवान शिव और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं.
तीज व्रत और पूजा का महत्व
शिव और गौरी के आशीर्वाद से सुहागन महिलाओं के दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि आती है, पति की आयु बढ़ती है. विवाह योग्य युवतियां मनचाहे और योग्य वर की कामना की पूर्ति के लिए यह व्रत रखती हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…
और पढ़ें


