Singh Rashifal: सिंह राशि वाले आज जिस काम में हाथ डालेंगे..वहां मिलेगी सफलता! इन क्षेत्रों में ज्यादा फायदा
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal: रांची के आचार्य ने बताया कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया है. भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे काम बनते चले जाएंगे. भूलकर भी आज किसी कार्य को लेकर…
5 फरवरी 2025 आज का सिंह राशिफल.
रांची. सिंह राशि वालों के आज का दिन (5 फरवरी 2025) कैसा रहने वाला है? आज किन चीजों से बचना है? क्या करना और क्या नहीं करना है? रांची के आचार्य से जानते हैं. ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. फिलहाल, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, और..
करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, आप जो भी प्रोजेक्ट मिलेंगे या फिर जिम्मेदारी लेंगे, उसमें शत प्रतिशत सफलता मिलेगी. इसलिए इस समय जो भी काम मिले उसे न ना बोलें. बल्कि, मन लगाकर करें, आज का काम कल के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा.
लव लाइफ
लव लाइफ भी काफी शानदार रहने वाली है. पार्टनर के साथ अगर कुछ मन मुटाव था, तो वह भी दूर हो जाएगा. भाग्य का पूरा साथ मिलने की वजह से आप दोनों कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं. यात्रा काफी सुखद होगी. सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते जोड़ने का काफी उत्तम समय है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, मन दिमाग दोनों ही प्रसन्न रहेगा. इससे आप आज बहुत प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे व किसी प्रकार की कोई भी परेशानी आज नहीं देखी जा रही है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में फिलहाल उतार-चढ़ाव ही बना रहेगा. कोशिश करें, उधार न दें या फिर किसी को बड़ा पैसा दे रहे हैं तो सोच समझकर अच्छे से दें, वरना पैसा डूबने का पूरा योग दिख रहा है.
शिक्षा
शिक्षा के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. अगर कोई कंपटीशन का रिजल्ट आने वाला है तो निश्चित तौर पर सकारात्मक आएगा या फिर विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं, पढ़ाई में कुछ अलग करने का प्लान कर रहे हैं तो आज कर सकते हैं, भाग्य का पूरा का पूरा साथ मिलेगा.
Ranchi,Jharkhand
February 05, 2025, 02:31 IST
सिंह राशि वाले आज जिस काम में हाथ डालेंगे..वहां सफलता! इन क्षेत्रों में फायदा
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


