Singh Rashifal: करियर में बदलाव के लिए दिन अच्छा, लव लाइफ भी शानदार, धन के मामले में रहें होशियार
रांची. सिंह राशि वालों में साहस और पराक्रम की कमी नहीं, फिर भी ग्रहों की स्थिति उनके मन को प्रभावित कर दिन अच्छा-बुरा व्यतीत करा सकती है. 9 जनवरी के ग्रह-गोचर की बात करें तो आज का दिन कैसा रहने वाला है? चलिए जानते हैं. रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़ा अच्छा है. खासतौर पर…
करियर
करियर में खासतौर पर जो लोग इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करते हैं या पब्लिकेशन से जुड़े हैं तो आज उनको लाभ होगा. काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है, यानी कार्य क्षेत्र में जो लोग बदलाव करना चाहते हैं, कोई दूसरे कार्य से निकलना चाहते हैं या कुछ और करना चाहते हैं तो उनके लिए आज का दिन काफी शुभ है.
लव लाइफ
लव लाइफ में भी आज का दिन शानदार रहने वाला है. आज आप दोनों ही पार्टनर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं. एक-दूसरे के साथ बैठकर बातें करेंगे और बड़े दिन बाद आप दोनों के चेहरे पर स्माइल भी देखने को मिलेगी. इससे रिश्ता और मजबूत होगा और रिश्ते को एक नयापन मिलेगा. यानी आज आप एक सुखद पल का अनुभव करेंगे.
स्वास्थ्य
आज का दिन उत्तम रहने वाला है, स्वास्थ्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी नजर नहीं आ रही है. हालांकि, जो लोग लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान हैं, उनको भी आज थोड़ा आराम मिलेगा व आज उनका भी मन प्रसन्न रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति तो गड़बड़ रहेगी. धन संचय नहीं कर पाएंगे. ऐसे में इस चीज को लेकर थोड़ा टेंशन हो सकती है. कोई इंवेस्टमेंट हो सकता है या फिर आप कोई नई योजना बना सकते हैं. इसमें अच्छा खासा पैसा लग सकता है. इन्वेस्टमेंट आगे चलकर आपको अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है, इसलिए अधिक टेंशन लेने की जरूरत नहीं.
शिक्षा
वहीं, शिक्षा की बात करें तो बच्चों का मन एकाग्र रहेगा. अगर बच्चे कुछ बदलाव करना चाहते हैं अपनी पढ़ाई में, खासतौर पर वैसे बच्चे जो पढ़ाई के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं तो उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है. वह प्लान कर सकते हैं. प्लान सफल हो सकता है.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 07:29 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


