Singh Rashifal: करियर को छोड़ आज कहीं रिस्क न लें सिंह राशि वाले, उधार देने से पहले 10 बार सोचें!
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal: रांची के आचार्य ने बताया कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. करियर के लिहाज से दिन उत्तम है, लेकिन बाकी क्षेत्रों में रिस्क न लें तो ही बेहतर है. बड़ा नुकसान हो सकता…और पढ़ें
2 मार्च 2025 आज का सिंह राशिफल.
Singh Rashifal Today. 02 मार्च 2025, आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए क्या लेकर आ रहा है? रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि केhoro जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. प्यार के मामले में सतर्क रहें. करियर के मामले में सफलता मिलेगी.
करियर: करियर के लिहाज से आज काफी उत्तम समय है. आप जिस चीज में हाथ लगाएंगे, वह चीज सोना होगा. आपको आराम एकदम नहीं करना चाहिए, बल्कि इस समय का भरपूर फायदा उठाया. मेहनत कीजिए, जितनी मेहनत करेंगे, उतना मिलेगा
लव लाइफ: लव लाइफ थोड़ा तनावपूर्ण रह सकती है. पार्टनर के बीच थोड़ा मतभेद हो सकता है. ऐसे में लड़ाई-झगड़े से बचें और कोशिश करें कि कम ही बात करें. आज के दिन थोड़ा दूरी ही बना कर रखें. क्योंकि, लड़ाई होने के पूरे योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से फिलहाल कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है. आज हल्की सर्दी-जुकाम जैसी चीज देखने को मिलेगी. इसलिए ठंडी चीजों से एकदम परहेज करके अभी रहना है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति तो फिलहाल इतनी अच्छी नहीं रहेगी. उतार-चढ़ाव बना रहेगा. किसी को भी उधार देने से पहले 10 बार सोचें, वरना पैसे वापस मिलने के योग बहुत कम हैं. हो सके तो आज किसी को भी उधार न दें.
शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. मन थोड़ा बेचैन रह सकता है. एकाग्रता में कमी रहेगी. फिर भी मन लगाकर पढ़ने में और लंबे समय तक पढ़ने में सफल होंगे. अगर मन बेचैन रहे तो थोड़ी देर के लिए ध्यान कर लें.
Ranchi,Jharkhand
March 02, 2025, 07:50 IST
करियर को छोड़ आज कहीं रिस्क न लें सिंह राशि वाले, उधार देने से पहले सोचें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


