Singh Rashifal: आज थोड़ा संभल कर! पार्टनर संग हो सकता है झगड़ा, खर्च बढ़ाएगा टेंशन, ये गलती तो बिल्कुल न करें
Last Updated:
Singh Rashifal Today: रांची के आचार्य ने बताया कि आज मकर संक्रांति हैं. देवताओं के शुभ दिन शुरू हो गए हैं, लेकिन आज सिंह राशि वालों को संभल कर रहना होगा. क्योंकि, सूर्य परिवर्तन का पहला दिन कुछ ठीक नहीं है. जानें दिन का हाल…
रांची. आज से माघ माह की शुरुआत हो रही है और आज ही मकर संक्रांति भी है. ऐसे में आज ग्रहों का खास गोचर बना हुआ है. इस ग्रह स्थिति में सिंह राशि वालों का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं? रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति और..
करियर
करियर के मामले में आज वैसे लोग जो फॉरेन में नौकरी करते हैं या फिर फॉरेन सेटल होना चाहते हैं या फॉरेन क्लाइंट के साथ डील करते हैं, उनके लिए काफी शुभ है. कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है. लेकिन, सामान्य तौर पर काम करने वालों के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है. कार्य क्षेत्र में मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है या फिर कार्यक्षेत्र में आपको पैसे लगाने पड़ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा.
लव लाइफ
लव लाइफ आज थोड़ी उलझन में रहेगी. मानसिक रूप से आप थोड़ा परेशान रहेंगे. इसका असर आपको अपने पार्टनर के साथ झगड़े के रूप में भी देखने को मिल सकता है. आज किसी छोटी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है. दिन भर इससे मन उदास रहेगा. ऐसे में कोशिश करें कि बहस करने से बचें या आज अपने पार्टनर से थोड़ा दूरी ही बनाकर रखें तो अच्छा होगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य में भी आज का दिन थोड़ा भारी रहेगा. आज आपको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. हॉस्पिटल में अच्छा खासा पैसा जा सकता है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति तो फिलहाल सही नहीं रहेगी. क्योंकि, धन संचय करने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. पैसे खुद पर भी और अपने परिजन पर भी आप पर खर्च कर सकते हैं. ऐसे में पैसे को लेकर थोड़ा तनाव में आप रह सकते हैं.
शिक्षा
ऐसे विद्यार्थी जो खासतौर पर विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं. अगर वह ऐसा कुछ प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन बड़ा अच्छा है. उनका प्लान कामयाब हो सकता है. आज पढ़ाई में मन लगेगा व कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बड़ा अच्छा रहने वाला है.
Ranchi,Jharkhand
January 14, 2025, 06:56 IST
आज थोड़ा संभल कर! पार्टनर संग हो सकता है झगड़ा, खर्च बढ़ाएगा टेंशन, और…
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


