Sikh Festivals 2025: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब में धूम, किए जाते हैं ये कार्यक्रम
Last Updated:
Parkash Purab 2025: श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी का प्रकाश पर्व 24 अगस्त दिन रविवार को मनाया जा रहा है. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व सिख धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है. यह पर्व हमें सिखाता है कि ज्ञान का प्र…और पढ़ें

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से नगर कीर्तन निकाला
रविवार को गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाएगा. शिरोमणि कमेटी हर साल की तरह इस साल भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी. इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. शिरोमणि कमेटी हर साल की तरह इस साल भी प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर आज खालसाई जाहो-जलाल के साथ गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा.
श्री अखंड पाठ साहिब शुरू
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर इससे पहले शुक्रवार को गुरुद्वारा रामसर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू हुआ था. वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित इस पाठ का भोग रविवार यानी आज लगेगा. इस दौरान श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में फूलों से भव्य सजावट की गई है, जिससे गुरुद्वारे का बेहद मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहा है.
श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने कि अपील
श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धगेड़ा के अनुसार, भोग के बाद गुरुद्वारा रामसर साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो श्री अकाल तख्त साहिब पर खत्म होगा. समारोह की तैयारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की देखरेख में पूरी हुई है. प्रबंधकों ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की थी.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


