Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026: मेष और वृषभ वालों को नए साल का पहला सप्ताह हर मामले में भाग्यशाली, मिथुन वाले लव रिलेशन में दिखावे से बचें!

Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026: मेष और वृषभ वालों को नए साल का पहला सप्ताह हर मामले में भाग्यशाली, मिथुन वाले लव रिलेशन में दिखावे से बचें!

Last Updated:

Weekly Horoscope 29 December to 4 January 2026: जनवरी का पहला सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा तो मिथुन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी. मेष राशि वालों के लिए न्यू ईयर का पहले सप्ताह खुशियां व उन्नति लेकर आ रहा है और लव रिलेशन में मजबूती आएगी. वृषभ राशि वालों का यह सप्ताह नए साल की वजह से धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा. मिथुन राशि वाले इस सप्ताह छिपे हुए शत्रुओं से बेहद सावधान रहें और धन का लेन देन करने से बचें. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026

जनवरी का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है. अगर आपको पिछले कुछ समय से कोशिश करने के बावजूद काम के शुभ परिणाम या मनचाही सफलता नहीं मिल रही थी, तो इस सप्ताह से आपको मिलने लगेगी. आप पाएंगे कि जीवन के हर क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलने लगा है और आपके रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगे हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी और उन्हें अपने वरिष्ठों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह खुशियां और उन्नति लेकर आ रहा है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. बिजनेस के विस्तार की योजना आकार लेगी. कुल मिलाकर व्यवसाय एक बार फिर तेज़ी से आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. पूरे सप्ताह आपको रिश्तेदारों और दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा. लव रिलेशन में मजबूती आएगी. दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगी.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026

जनवरी का अंतिम सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा और उत्साह देखेंगे. आपके प्रयास और मेहनत सफल होंगे. सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से आपको खुशी महसूस होगी, लेकिन आपको करियर या व्यवसाय आदि से जुड़े कोई भी फैसले भावनाओं में बहकर या असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए, अन्यथा लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है. रिश्तों में भी ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. इस सप्ताह आपके द्वारा लिया गया पारिवारिक निर्णय सफल साबित होगा और परिवार के लोग उसकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि भावनाओं में बहकर कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो जाए. सप्ताह का उत्तरार्ध उन लोगों के लिए शुभ साबित होगा, जो समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हैं. इस दौरान उनके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी. इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026

जनवरी का अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों को मनचाही सफलता और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. यह सप्ताह उनके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, इसलिए सप्ताह की शुरुआत से ही अपने समय, ऊर्जा, धन आदि का प्रबंधन करना उनके लिए उचित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास की आवश्यकता होगी. अगर आप अनचाही समस्याओं का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो अपने छिपे हुए शत्रुओं से बेहद सावधान रहें और अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की गलती ना करें. बेहतर रिश्ते बनाए रखने के लिए संवाद का सहारा लें और परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं को नजरअंदाज ना करें अन्यथा दूरियां कम होने के बजाय बढ़ सकती हैं. लव रिलेशन में दिखावे से बचें और गरिमा बनाए रखें अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 15

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Birth Month Characteristics: क्या लोग आपको कहते हैं ‘ओल्ड सोल’? जानिए जन्म का महीना कैसे बनाता है आपको उम्र से ज्यादा समझदार

Next post

Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026: कर्क राशि वालों की नए साल के पहले सप्ताह करियर में मनचाही प्रगति होगी, सिंह और कन्या वाले विवाद और धन लेन-देन से दूर रहें!

You May Have Missed