Radha Ashtami 2025: पहली बार व्रत रख रहे हैं? पहले जान लें ये बातें, नियम और जरूरी सावधानियां, इस विधि से करें पूजा

Radha Ashtami 2025: पहली बार व्रत रख रहे हैं? पहले जान लें ये बातें, नियम और जरूरी सावधानियां, इस विधि से करें पूजा

Radha Ashtami Vrat Rules: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन वृंदावन की गौरांगना, भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी का जन्म हुआ था. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद आने वाला यह त्योहार प्रेम, भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम माना जाता है. इस दिन राधा रानी की विशेष पूजा और व्रत का महत्व होता है, अगर आप पहली बार यह व्रत करने जा रहे हैं, तो सही नियम और विधि जानना जरूरी है ताकि आपकी भक्ति सफल हो और आपको राधा-कृष्ण का आशीर्वाद मिले. आइए जानते हैं राधा अष्टमी व्रत का महत्व, पूजा विधि और जरूरी नियम. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

राधा अष्टमी 2025 की तारीख और महत्व
पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी 2025 का व्रत 5 सितंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से प्रेम, सौभाग्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है. राधा रानी भक्ति, प्रेम और त्याग की प्रतिमूर्ति मानी जाती हैं, इसलिए इस दिन उनके नाम का स्मरण और पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशियां आती हैं.

राधा अष्टमी व्रत की पूजा विधि
1. घर की सफाई – सबसे पहले पूजा स्थान को अच्छे से साफ करें और गंगाजल का छिड़काव करें.
2. चौकी की स्थापना – पीले रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर राधा रानी की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें.
3. कलश स्थापना – मिट्टी या तांबे के कलश में जल भरें, उसमें आम के पत्ते और सिक्के डालें, ऊपर नारियल रखें.
4. अभिषेक – राधा रानी को पंचामृत से स्नान कराएं, फिर स्वच्छ जल से धोएं.
5. श्रृंगार और पूजन – राधा जी को चंदन, फूल, धूप, दीप, फल और मिठाई अर्पित करें.
6. श्रीकृष्ण पूजन – राधा रानी के साथ श्रीकृष्ण की भी पूजा करें और तुलसी दल के साथ भोग लगाएं.
7. आरती और प्रसाद – राधा-कृष्ण की आरती करें और प्रसाद बांटें.

मंत्र और पाठ
पूजा के समय राधा रानी के मंत्र “ॐ ह्रीं राधिकायै नमः” का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है. इसके अलावा आप श्री राधा स्तोत्र या राधा-कृष्ण भजन का पाठ भी कर सकते हैं. माना जाता है कि इससे मन में शांति और भक्ति की भावना बढ़ती है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 19 August 2025: अजा एकादशी पर कर्क, मकर समेत 6 राशियों को विष्णु कृपा से मिलेगा मनचाहा लाभ, मकर वाले पैसे खर्च करने से बचें! पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Ekadashi 2025: अजा एकादशी का व्रत आज, भगवान विष्णु की पूजा से होगा लाभ, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और योग

You May Have Missed