Puja Items Reuse Rules: क्या पूजा की पुरानी सामग्री फिर से कर सकते हैं इस्तेमाल? भूलकर भी इन 3 चीजों को दोबारा न चढ़ाएं

Puja Items Reuse Rules: क्या पूजा की पुरानी सामग्री फिर से कर सकते हैं इस्तेमाल? भूलकर भी इन 3 चीजों को दोबारा न चढ़ाएं

Puja Items Reuse Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि भगवान से जुड़ने का एक भावनात्मक और आध्यात्मिक जरिया माना जाता है. रोज की पूजा हो या किसी खास अवसर की, हर पूजा के पीछे नियम, परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी होती हैं. यही वजह है कि पूजा में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री को खास दर्जा दिया गया है. फूल, जल, दीपक, चंदन, बेलपत्र, तुलसी, बर्तन और भगवान के वस्त्र, हर चीज का अपना महत्व होता है. अकसर घरों में पूजा करते समय एक सवाल लोगों के मन में जरूर आता है कि पूजा में इस्तेमाल की गई कौन सी चीजें दोबारा प्रयोग की जा सकती हैं और किन चीजों का दोबारा इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता. कई बार जानकारी के अभाव में लोग ऐसी चीजों का दोबारा उपयोग कर लेते हैं, जिनका प्रयोग धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्जित होता है. इससे पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता, ऐसा माना जाता है. ज्योतिष और धार्मिक जानकारों के अनुसार, पूजा में कुछ सामग्रियां ऐसी होती हैं जो एक बार भगवान को अर्पित करने के बाद भी पवित्र बनी रहती हैं, जबकि कुछ वस्तुएं अर्पण के साथ ही पूजा के लिए उपयोग योग्य नहीं रहतीं. ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी पूजा सही तरीके से हो और उसमें कोई गलती न हो. आइए विस्तार से जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि पूजा की किन चीजों का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है और किन तीन चीजों को भूलकर भी दोबारा पूजा में नहीं लगाना चाहिए.

पूजा की किन चीजों का हो सकता है दोबारा इस्तेमाल
1. चांदी, पीतल और तांबे के पूजा बर्तन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में इस्तेमाल होने वाले चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन दोबारा प्रयोग किए जा सकते हैं. लोटा, थाली, कटोरी, दीपक या कलश अगर रोज पूजा में इस्तेमाल होते हैं तो उन्हें अच्छे से साफ कर के फिर से रखा जा सकता है. अगली पूजा में इनका उपयोग पूरी तरह सही माना जाता है.
इसी तरह भगवान की मूर्ति, घंटी, शंख, माला और आसन का भी बार-बार उपयोग किया जा सकता है. रोज पूजा के बाद इन्हें साफ करके पूजा स्थान पर ही रखें.

2. भगवान के वस्त्र
भगवान को पहनाए गए वस्त्र भी दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं. पूजा के बाद अगर वस्त्र गंदे हो गए हों तो उन्हें धोकर, सुखाकर दोबारा भगवान को अर्पित किया जा सकता है. बस ध्यान रखें कि वस्त्र साफ हों और श्रद्धा के साथ उपयोग किए जाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. तुलसी का दोबारा उपयोग
तुलसी को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है. तुलसी माता की पूजा की जाती है और खासकर विष्णु जी की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है. मान्यताओं के अनुसार, तुलसी कभी अपवित्र नहीं होती, अगर नई तुलसी उपलब्ध न हो, तो पहले चढ़ाई गई तुलसी को साफ पानी से धोकर दोबारा उपयोग किया जा सकता है.

4. बेलपत्र का दोबारा इस्तेमाल
भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है. शिवपुराण में बताया गया है कि बेलपत्र छह महीने तक बासी नहीं होता. शिवलिंग पर चढ़ाए गए बेलपत्र को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है, बस यह ध्यान रखें कि बेलपत्र टूटा न हो और उसमें तीन पत्ते सही हालत में हों.

पूजा की इन चीजों का भूलकर भी न करें दोबारा इस्तेमाल
1. पूजा में चढ़ाया गया प्रसाद, जल और फूल
भगवान को अर्पित किया गया प्रसाद, जल, फूल और मालाएं दोबारा पूजा में इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए. एक बार ये चीजें भगवान को समर्पित हो जाती हैं, उसके बाद इन्हें पूजा सामग्री की तरह उपयोग करना सही नहीं माना जाता. प्रसाद को श्रद्धा के साथ ग्रहण किया जा सकता है या फूलों को पौधों में डाल देना बेहतर होता है.

Pooja items reuse rules

2. चंदन, कुमकुम और धूप
पूजा में भगवान को लगाया गया चंदन, कुमकुम और जली हुई धूप का दोबारा इस्तेमाल पूजा में नहीं करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, एक बार पूजा में प्रयोग होने के बाद इनकी पवित्रता पूजा के लिहाज से खत्म हो जाती है.

3. दीपक में बचा तेल या घी और नारियल
पूजा के दौरान जलाए गए दीपक में बचा हुआ तेल या घी दोबारा पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसी तरह पूजा में चढ़ाया गया नारियल भी दोबारा किसी दूसरी पूजा में उपयोग नहीं करना चाहिए. इसे प्रसाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर आप रोज या खास मौकों पर पूजा करती हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सही सामग्री का सही तरीके से उपयोग करने से पूजा में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मन को भी शांति मिलती है.

Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026: मकर राशि वाले इस सप्ताह लाभ उठाने में कामयाब होंगे, कुंभ वालों का मन धर्म कर्म में लगेगा और मीन वाले सावधानी से काम करें!

Next post

नेहा ने दहलीज पर किया छोटा सा वास्तु उपाय, रुके काम बने और रिश्तों में लौट आई मिठास, जानें कैसे हटाया वास्तु दोष?

You May Have Missed