Panchang 22 May 2026: वृद्धि योग में शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा,जानें आज के मुहूर्त,भद्रा

Panchang 22 May 2026: वृद्धि योग में शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा,जानें आज के मुहूर्त,भद्रा

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 May 2026: आज शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल षष्ठी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, तैतिल करण, वृद्धि योग, पश्चिम का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. वृद्धि योग में आप जो शुभ कार्य करेंगे, उसके फल में वृद्धि होगी. आज सुबह में दैनिक पूजा कर लें, उसके बाद सूर्यास्त होने पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की स्थापना करें. फूल, अक्षत्, सिंदूर, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से पूजा करें. माता लक्ष्मी को पीली कौड़ियां, शंख, कमलगट्टा चढ़ाएं. खीर और दूध की सफेद मिठाई का भोग लगाएं. गणेश जी को मोदक और लड्डू अर्पित करें.

इसके बाद माता लक्ष्मी और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें. श्री लक्ष्मी चालीसा और गणेश चालीसा का पाठ करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. इससे आपको व्रत का महत्व पता चलेगा और पूरा फल प्राप्त होगा. यदि कुंडली में शुक्र दोष है तो आज के दिन सफेद वस्तुओं जैसे चावल, चीनी, दही, सफेद कपड़े, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें. इससे शुक्र मजबूत होगा, जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, प्रेम आदि की प्राप्ति होगी.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 मई 2026

आज की तिथि- षष्ठी – 06:24 ए एम तक, सप्तमी – 05:04 ए एम, मई 23 तक
आज का नक्षत्र- अश्लेषा – 02:08 ए एम, मई 23 तक, फिर मघा
आज का करण- तैतिल – 06:24 ए एम तक, गर – 05:38 पी एम तक, वणिज – 05:04 ए एम, मई 23 तक
आज का योग- वृद्धि – 08:19 ए एम तक, उसके बाद ध्रुव
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- कर्क- 02:08 ए एम, मई 23 तक, फिर सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:27 ए एम
सूर्यास्त- 07:09 पी एम
चन्द्रोदय- 11:01 ए एम
चन्द्रास्त- 12:32 ए एम, मई 23

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 ए एम से 04:46 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एम
अमृत काल: 12:34 ए एम, मई 23 से 02:08 ए एम, मई 23
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 23

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:27 ए एम से 07:10 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:10 ए एम से 08:52 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:52 ए एम से 10:35 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:18 पी एम से 02:01 पी एम
चर-सामान्य: 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:43 पी एम से 11:01 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:18 ए एम से 01:35 ए एम, मई 23
अमृत-सर्वोत्तम: 01:35 ए एम से 02:52 ए एम, मई 23
चर-सामान्य: 02:52 ए एम से 04:09 ए एम, मई 23

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 03:43 पी एम से 05:26 पी एम
गुलिक काल- 07:10 ए एम से 08:52 ए एम
राहुकाल- 10:35 ए एम से 12:18 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:11 ए एम से 09:06 ए एम, 12:45 पी एम से 01:40 पी एम
भद्रा- 05:04 ए एम, मई 23 से 05:26 ए एम, मई 23
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

नन्दी पर – 06:24 ए एम तक, भोजन में – 05:04 ए एम, मई 23 तक, श्मशान में.

Source link

You May Have Missed