Nameplate Color By Vastu: नेम प्लेट का रंग बदलते ही बदल सकती है किस्मत! जानिए वास्तु के अनुसार कौन सा रंग लाएगा सफलता और धन

Nameplate Color By Vastu: नेम प्लेट का रंग बदलते ही बदल सकती है किस्मत! जानिए वास्तु के अनुसार कौन सा रंग लाएगा सफलता और धन

Last Updated:

Nameplate Color By Vastu: घर या ऑफिस की नेम प्लेट सिर्फ पहचान के लिए नहीं होती, बल्कि यह आपके स्थान की ऊर्जा और माहौल को भी प्रभावित करती है. वास्तु शास्त्र में हर रंग का अपना महत्व और ऊर्जा प्रभाव माना गया है. सही रंग की नेम प्लेट न केवल सौंदर्य बढ़ाती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी आमंत्रित करती है. आज के समय में लोग नेम प्लेट पर सिर्फ डिजाइन और फॉण्ट तक सीमित नहीं रहते, बल्कि यह भी ध्यान रखते हैं कि उसका रंग और स्थान सही हो. गलत रंग या दिशा का चुनाव न केवल देखने में अजीब लगता है, बल्कि वास्तु के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा भी ला सकता है. इसलिए नेम प्लेट का रंग चुनते समय घर या ऑफिस की दिशा, उद्देश्य और आसपास की रंग योजना का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

वास्तु के अनुसार नेम प्लेट का रंग सही दिशा और उद्देश्य के हिसाब से चुनना जरूरी है. उत्तर, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम दिशा के लिए अलग-अलग रंग शुभ माने जाते हैं. सही रंग और चमक सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और सुख-संवृद्धि को बढ़ाते हैं. इस लेख में हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से विस्तार से बताएंगे कि वास्तु के अनुसार किस दिशा में कौन सा रंग सबसे अच्छा रहता है और इसके पीछे की वजहें क्या हैं.

name plate colour

1. उत्तर दिशा की नेम प्लेट के लिए रंग उत्तर दिशा धन और अवसर की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में नेम प्लेट के लिए हरा, नीला या सफेद रंग सबसे शुभ माना गया है. -हरा रंग: सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की को बढ़ाता है. -नीला रंग: मन को शांत करता है और निर्णय लेने में मदद करता है. -सफेद रंग: पवित्रता और साफ-सुथरी ऊर्जा का संकेत देता है.

name plate colour

2. पूर्व दिशा की नेम प्लेट के लिए रंग पूर्व दिशा को नए शुरुआत और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.
-पीला रंग: उत्साह और खुशियों को बढ़ाता है. -सुनहरा रंग: सफलता और मान-सम्मान को आकर्षित करता है. -सफेद रंग: साफ ऊर्जा और सकारात्मक माहौल के लिए उपयुक्त.

Add News18 as
Preferred Source on Google

name plate colour

3. दक्षिण और पश्चिम दिशा की नेम प्लेट दक्षिण और पश्चिम दिशा के लिए थोड़े गहरे रंग जैसे लाल, भूरे या ग्रे का उपयोग शुभ माना जाता है. -लाल रंग: साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाता है. -भूरा रंग: स्थिरता और मजबूती का प्रतीक. -ग्रे रंग: औपचारिक माहौल और व्यावसायिक पहचान के लिए अच्छा.

name plate colour

4. नेम प्लेट के लिए कुछ सामान्य वास्तु सुझाव -नेम प्लेट को हमेशा साफ और अच्छे फॉण्ट में रखना चाहिए. -चमकदार या मेटलिक फिनिश सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. -नाम और पता साफ दिखाई देना चाहिए, ताकि कोई भ्रम न हो. -नेम प्लेट की चौड़ाई और लंबाई ऐसी हो कि यह दीवार पर संतुलित लगे.

name plate colour

5. रंग और दिशा का संयोजन -घर के मुख्य द्वार के पास नेम प्लेट का रंग हमेशा घर की दिशा के अनुसार चुना जाना चाहिए. -व्यापारिक ऑफिस में ग्राहक या कर्मचारियों के स्वागत क्षेत्र में सही रंग और चमक का चुनाव व्यवसायिक ऊर्जा को बढ़ाता है. -यदि नेम प्लेट में गहरा और भारी रंग इस्तेमाल किया जाए तो इसे हल्के रंग के बैकग्राउंड या लाइटिंग के साथ संतुलित करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नेम प्लेट का रंग बदलते बदलेगी किस्मत! वास्तु के अनुसार कौनसा रंग लाएगा सफलता?

Source link

You May Have Missed