Money Signature: जिन लोगों का होता है ऐसा हस्ताक्षर, उनके पास रहता है प्रचुर धन, रुपयों से ठसाठस भरी रहती तिजोरी!

Money Signature: जिन लोगों का होता है ऐसा हस्ताक्षर, उनके पास रहता है प्रचुर धन, रुपयों से ठसाठस भरी रहती तिजोरी!

Money Signature: सिग्नेचर यानि हस्ताक्षर आपके धन से जुड़ा हुआ होता है. यदि आपका हस्ताक्षर धन को आकर्षित करने वाला नहीं है या धन को खत्म कर देने वाला है तो आप कितना भी धन अर्जित कर लें, आपका बैंक बैलेंस बढ़ने वाला नहीं है. आपने देखा होगा कि कुछ लोग कम सैलरी में अधिक संपत्ति बना लेते हैं और कुछ लोग महीने के लाखों रुपए कमाकर भी संपत्ति नहीं बना पाते हैं. जिन लोगों का हस्ताक्षर धन को संचित करने वाला और धन को आ​कर्षित करने वाला होता है, उन लोगों के पास प्रचुर धन होता है, उनकी तिजोरी हमेशा रुपयों से भरी रहती है. आइए जानते हैं धनवान बनाने वाले हस्ताक्षरों के बारे में.

धनवान बनाने वाले हस्ताक्षर

सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जिन लोगों के हस्ताक्षर में 4 प्रकार के निशान होते हैं, वे लोग प्रचुर धन कमाते हैं. उनके पास रुपयों की कोई कमी नहीं रहती है. जिन लोगों के हस्ताक्षर में मनी माउंटेन यानि धन का पहाड़ होता है, उनकी लाइफ में धन का संकट नहीं होता. ऐसे ही जो लोग अपने हस्ताक्षर में मनी बैग यानि धन की कोठरी बनाते हैं, वे लोग भी धनवान होते हैं. इसके अलावा जिन लोगों के हस्ताक्षर में मनी ट्रायंगल यानि धन ​त्रिकोण हो या फिर मनी बाउल यानि धन का कटोरा हो, वे लोग भी अमीर होते हैं. अब एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं.

1. मनी माउंटेन या धन का पहाड़

जो लोग अपने हस्ताक्षर में मनी माउंटेन यानि धन का पहाड़ बनाते हैं, वे लोग अपने सिग्नेचर से धन को आकर्षित करते हैं. हस्ताक्षर करते समय इस बात का ध्यान देना होता है​ कि सिग्नेचर में मनी माउंटेन बहुत अच्छे से बने. उदाहरण के लिए जिन लोगों का नाम M से शुरू होता है या उनके नाम में M आता है तो M को इस तरह से बनाएं कि वो माउंटेन यानि पहाड़ के आकार में हो.

2. मनी बैग या धन की कोठरी

यदि आप सिग्नेचर करते समय अपने नाम में मनी बैग यानि धन की कोठरी बनाते हैं तो आपके पास धन की आवक हमेशा रहेगी. आपका धन बेकार की चीजों में खर्च नहीं होगा. मनी बैग इसका बात का ​संकेत देता है कि जिस हस्ताक्षर में ये मौजूद होगा, वह व्यक्ति धनी होगा. उदाहरण के लिए आपके नाम में Y, G, J, P, L या कोई ऐसा अक्षर, जो बनाते समय बड़ा लूप बनाता है और चारों तरफ से बंद रहता है, वो मनी बैग होता है. आप अपने हस्ताक्षर में मनी बैग बनाकर इसका लाभ ले सकते हैं.

3. मनी बाउल या धन का कटोरा

जिन लोगों के हस्ताक्षर में मनी बाउल यानि धन का कटोरा होता है, उनकी तिजोरी भी रुपयों से भरी रहती है. उनके पास जो धन आता है, वो संचित रहता है. मनी बाउल व्यक्ति को धनवान बनाता है.

4. मनी ट्रायंगल या धन ​त्रिकोण

कुछ लोग जब हस्ताक्षर करते हैं तो वे उसमें अक्षरों को ऐसे लिखते हैं कि उसमें मनी ट्रायंगल यानि धन ​त्रिकोण बन जाता है. धन त्रिकोण भी इस बात का संकेत है कि उस व्यक्ति के पास धन का प्रबंधन जबरदस्त होगा. उसका कोई भी काम धन की वजह से नहीं रुकता है, वे लोग अपने कुशल धन प्रबंधन से सफल होते हैं.

अब कई लोग यह सोच रहे होंगे कि उनके हस्ताक्षर में इन चारों में से कोई भी चीज नहीं है तो वे क्या करें. उनके लिए सुझाव है कि वे अपने हस्ताक्षर में इन चीजों को शामिल करें. फिर आपको इसका शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है.

Source link

Previous post

Margashirsha Prunima Tarot Prediction: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, इन 5 राशिवालों की चमकेगी किस्मत! अचानक धन लाभ, नई जॉब का मौका, टैरो कार्ड से जानें लकी राशियां!

Next post

तीन ग्रहों की संयुक्त दृष्टि से चमकेंगे चार राशियों के भाग्य, इस दिन मिलेगा फल

You May Have Missed