Mithun rashifal: रूचक राजयोग से बन सकते हैं सारे काम, लेकिन जल्दी किसी पर न करे भरोसा
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 11 may 2026: 11 मई से शुरू हो रहा नया सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से करियर, संतान और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन फिजूलखर्ची, गलतफहमी और धोखे जैसी परिस्थितियों से सावधान रहने की जरूरत होगी. निवेश और पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी गई है.
Aaj Ka Gemini Horoscope 11 मई 2026 ( मिथुन राशिफल): देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार 11 मई से शुरू हो रहा नया सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह मंगल अपनी स्वराशि में गोचर करेंगे और बुध के साथ युति बनाएंगे. वहीं शुक्र मित्र राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से गुरु ग्रह विराजमान हैं. ग्रहों की यह स्थिति कई शुभ योगों का निर्माण कर रही है, जिसका असर अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलेगा. मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई मामलों में लाभकारी रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत भी होगी. इस सप्ताह मंगल के स्वराशि में आने से रूचक राजयोग का निर्माण हो रहा है. वहीं गुरु और शुक्र की युति गज लक्ष्मी राजयोग बना रही है. सूर्य कृतिका नक्षत्र में और मंगल अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार इन शुभ योगों का सकारात्मक प्रभाव करियर, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों पर देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ परिस्थितियां ऐसी भी बन सकती हैं, जहां निर्णय लेने में सतर्कता जरूरी होगी.
फिजूलखर्ची बढ़ा सकती है परेशानी
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है. खासकर धन से जुड़े मामलों में संयम रखने की सलाह दी गई है. ज्योतिषाचार्य संजय का कहना है कि यदि मिथुन राशि के लोग मां, पत्नी या घर की किसी वरिष्ठ महिला का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें, तो उन्हें सफलता मिलने के योग मजबूत होंगे. महिलाओं का सहयोग इस सप्ताह आपके लिए भाग्यवर्धक साबित हो सकता है.
शुक्र का गोचर देगा विशेष लाभ
इस समय शुक्र का गोचर मालव्य योग का निर्माण कर रहा है, ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि जब शुक्र अपनी राशि में मजबूत स्थिति में होता है तो वह दूसरे भावों को भी शक्ति प्रदान करता है. वर्तमान में शुक्र मिथुन राशि के 12वें भाव में स्थित है और पंचम भाव को प्रभावित कर रहा है. इसका असर पेट, संतान और करियर से जुड़े मामलों पर दिखाई देगा. इन क्षेत्रों में राहत और सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.
निवेश और बिजनेस में बरतें सावधानी
इस सप्ताह निवेश से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी गई है. खासकर 12 और 13 मई से पहले किसी नए बिजनेस या आर्थिक निवेश की शुरुआत करना उचित नहीं माना जा रहा. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए फिलहाल धैर्य और सोच-समझकर कदम उठाना ही बेहतर रहेगा. मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों और भरोसे के मामलों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. बिना गलती के भी लोग आपको गलत समझ सकते हैं, साथ ही छल या धोखे जैसी स्थिति बनने की भी संभावना है, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। खासकर पैसों के मामलों में स्वयं निर्णय लें और अपनी जिम्मेदारी खुद संभालें. सतर्कता और समझदारी इस सप्ताह आपको बड़ी परेशानियों से बचा सकती है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


