Mithun Rashifal: चंद्रमा और बुध के गठजोड़ से कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के योग

Mithun Rashifal: चंद्रमा और बुध के गठजोड़ से कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के योग

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 20 April: सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. चंद्रमा की शीतलता और बुध ग्रह के प्रभाव से बड़े लक्ष्यों की योजना में आज सफलता हाथ लगेगी. कार्यक्षेत्र में तीव्र बुद्धि और वाणी के आधार पर कठिन से कठिन कार्य भी सरलता के साथ पूर्ण हो जाएंगे.

Aaj Ka Gemini Horoscope 20 अप्रैल 2026 (मिथुन राशिफल): सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. चंद्रमा की शीतलता और बुध ग्रह के प्रभाव से बड़े लक्ष्यों की योजना में आज सफलता हाथ लगेगी. कार्यक्षेत्र में तीव्र बुद्धि और वाणी के आधार पर कठिन से कठिन कार्य भी सरलता के साथ पूर्ण हो जाएंगे. दांपत्य जीवन में आज का दिन शानदार रहेगा. प्रेम संबंधों में ताजगी होने से संबंधों में मजबूती बनी रहेगी, किसी बात पर तनाव या विवाद की स्थिति बनी हुई है तो वह खत्म हो जाएगी. छात्रों के लिए भी आज का दिन सफलता से भरा रहने वाला है.

लव राशिफल
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि दांपत्य जीवन में आज का दिन घर के आर्थिक फैसलों के लिए समर्पित रहेगा. मिथुन राशि के सप्तम भाव पर शुभ ग्रहों की स्थिति के कारण दांपत्य जीवन में अपार सुख और भावनात्मक लाभ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ घर के आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श और फैसला बेहद सुखद रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनके संबंध आज ताजगी से भरपूर और सुखद रहेंगे. आज प्रेमी से किसी भी अच्छे टॉपिक पर विचार कर सकते हैं, आपकी वाणी का जादू आपके संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा, जो जातक अकेले हैं उनका आज किसी खास व्यक्ति से मिलना भविष्य के लिए अच्छा रहने वाला है.

करियर राशिफल
करियर में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, आज चंद्रमा की स्थिति के कारण मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है. फैसलों में तुरंत प्रतिक्रिया आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, लेकिन जिन लक्ष्यों को लेकर आप लगातार प्रयासरत हैं. उनका लाभ आपको लंबे समय तक मिलेगा. नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे, नई नौकरी के लिए आवेदन करना भी आज शुभ रहेगा. मिथुन राशि के जो छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किसी प्रतियोगिता परीक्षा या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनकी बौद्धिक क्षमता में आज निखार आएगा. मिथुन राशि के पंचम भाव पर चंद्रमा और बुध ग्रह का शुभ प्रभाव होने से एकाग्रता का शानदार परिणाम मिलेगा.

व्यावसायिक राशिफल
कार्य क्षेत्र में सोमवार 20 अप्रैल का दिन मानसिक अस्थिरता का रहने वाला है, जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकते हैं. रविवार को आराम करने के बाद सप्ताह का पहला दिन सोमवार ऊर्जा से भरपूर रहेगा, जिस कारण आपकी संवाद शैली बेहद प्रभावशाली होगी. आज कार्य क्षेत्र से संबंधित जिन योजनाओं को लेकर आप जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे उनमें आपको विशेष सफलता मिलेगी. आपकी बुद्धि और वाणी के प्रभाव के कारण कठिन से कठिन समस्या भी आसानी से हल हो जाएगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें भी आज अपनी वाणी के बल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाकर ही दूसरों से बात करें, ऐसा करना आपके भविष्य के लिए सुखद रहेगा.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed