Meen Rashifal: आज उतार-चढ़ाव ज्यादा, करियर में मिलेगी गुड न्यूज, धन को लेकर न करें ये गलती
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 09 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन करियर के हिसाब से ठीक नहीं है. भविष्य को लेकर चिंता सताएगी. लेकिन, शाम तक कोई शुभ समाचार आपके मन को प्रसन्न कर सकता है.
व्यापार
व्यापार-कारोबार के हिसाब से आज का दिन मध्यम रहेगा. जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापारियों से जुड़े हैं, उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस देने का मौका मिलेगा. हालांकि, संघर्ष ज्यादा रहेगा पर मन प्रसन्न रहेगा.
स्वास्थ्य
मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज मध्यम रहने वाला है. बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. इस राशि से जुड़े बड़ी उम्र के जातक मामूली जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं.
आर्थिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहने वाला है. भाग्य साथ देगा और सब कुछ आपके हित में होगा. लेकिन, धन को चालाकी से संभालने की जरूरत है, वरना फिजूल खर्च हो सकता है.
लव लाइफ
मीन राशि के जातकों की लव लाइफ में आज मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा. लंबे समय से जो विवाद चला आ रहा था, आज उसका हल मिल सकता है. ज्यादा तनाव न लें. साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज पीली वस्तु का दान करें. क्योंकि, आज गुरुवार है और आज के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं. इसलिए इस राशि के जातक पीली चीजों का दान कर लाभ लें.
Tags: Astrology, Horoscope Today, Local18, Ujjain news
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 07:01 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


