May Career Rashifal 2026: मई में वृषभ समेत ये 4 राशि वाले नौकरी व कारोबार में रहें सावधान,
Last Updated:
May Career Rashifal 2026: मई का महीना कई राशियों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस महीने कर्क समेत 4 राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ग्रहों के विचित्र संयोग की वजह से इन राशियों को नौकरी में परेशानी हो सकती है और कारोबार के मामले में भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आइए जानते हैं मई मास में किन किन राशियों को सावधानी बरतनी होगी.
May Career Rashifal 2026: मई महीने में ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग देखने को मिल रहा है. इस मास में सूर्य, मंगल, बुध समेत कई बड़े ग्रह राशि और नक्षत्र परविर्तन करने जा रहे हैं. साथ ही इस मास में अधिकमास की शुरुआत भी होने वाली है. मई का महीना ग्रहों के संयोग से वृषभ समेत 4 राशि वालों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस महीने इन राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर वित्तीय, निवेश, धन, नौकरी आदि से जुड़े निर्णयों में. इन राशियों को नौकरी व कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और निवेश संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
मई मास में वृषभ राशि पर प्रभाव
ग्रह-नक्षत्र के विचित्र संयोग से मई मास में वृषभ राशि के नौकरी पेशा जातकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. ऑफिस पॉलिटिक्स या गलतफहमियों से बचना जरूरी है अन्यथा इसका असर आपके करियर पर पड़ सकता है. मई मास में व्यापार संबंधित कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. साथ ही आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से बचें और निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें.
मई मास में कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए मई का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं. साथ ही अधिकारियों की वजह से भी आपको परेशानी हो सकती है. कारोबारियों की बात करें तो मई माह में कर्क राशि वाले लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह दी गई है अन्था धीरे-धीरे आपका व्यापारिक घाटा बढ़ सकता है. किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें, अन्यथा धन हानि हो सकती है.
मई मास में धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए मई के महीने में खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. आपके पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अचानक आने वाले खर्च मासिक बजट को बिगाड़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपको कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारियों के चलते मानसिक दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना ही बेहतर रहेगा. निवेश के मामलों में जोखिम लेने से बचें.
मई मास में मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि वालों को मई के महीने में आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इस मास में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें. दोस्तों से किसी भी प्रकार धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है. अपने काम पर फोकस बनाए रखें और दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ना लें.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


