Maha shivratri Fasting Tips: महाशिवरात्रि के व्रत में इस तरह रखें नियमों का ध्यान, बिल्कुल नहीं होगी थकान!
Last Updated:
Mahashivratri Fasting Tips: महाशिवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य लाभ, नियम और आहार पर ध्यान देना चाहिए. व्रत से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और कई रोगों का नाश होता है. नियमों में दिन में न सोना, झूठ न बोलना और …और पढ़ें
व्रत से शारीरिक और मानसिक शुद्धिकरण होता है.
हाइलाइट्स
- व्रत से शारीरिक और मानसिक शुद्धिकरण होता है.
- व्रत के दौरान फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं.
- व्रत में सेंधा नमक का प्रयोग करें, साधारण नमक नहीं.
Mahashivratri Fasting Tips : व्रत का अर्थ है संकल्प या दृढ़ निश्चय तथा उपवास का अर्थ ईश्वर या इष्ट देव की सामने बैठना. भारतीय संस्कृति में व्रत तथा उपवास का इतना अधिक महत्व है की हर दिन कोई ना कोई उपवास या व्रत होता है. सिर्फ सनातन धर्म ही नहीं बल्कि सभी धर्म में व्रत उपवास की आवश्यकता बताई है.इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने धर्म परंपरा के अनुसार उपवास व्रत करता है.वास्तव में व्रत उपवास का संबंध हमारे शारीरिक एवं मानसिक शुद्धिकरण से है.इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है.
व्रत के स्वास्थ्य लाभ : व्रत या उपवास से शरीर स्वस्थ रहता है. निराहार रहने या एक समय भोजन लेने अथवा केवल फलाहार से पाचन तंत्र को आराम मिलता है. इससे कब्ज, गैस,एसिडिटी,अरुचि,सर दर्द, बुखार,मोटापा जैसे कई रोगों का खत्म होता है.आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है. ज्ञान विचार, पवित्रता एवं बुद्धि का विकास होता है. इसी कारण उपवास को पूजा पद्धति में शामिल किया गया है.
Mahashivratri 2025: संतान प्राप्ति, रोग दोषों से मुक्ति और समाज में मान सम्मान के लिए इस विधि से करें रुद्राभिषेक
व्रत के नियम : महाशिवरात्रि का व्रत काफी पवित्रता के साथ रखना चाहिए.इसमें खानपान संबंधी नियमों का विशेष ध्यान रखना होता है.जिस दिन उपवास या व्रत हो उसे दिन इन नियमों का पालन करना चाहिए –
व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन में नहीं सोना चाहिए. भूख प्यास लगने पर भी दिन में बार-बार पानी इत्यादि बिल्कुल भी ना पिए. झूठ, निंदा, कपट एवं किसी की बुराई तथा चुगली नहीं करनी चाहिए. व्रत वाले दिन व्यक्ति को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए बल्कि जमीन पर रात्रि शयन करना चाहिए. किसी भी स्थिति में व्यक्ति को व्रत वाले दिन संभोग नहीं करना चाहिए. संन्यासी बालक रोगी गर्भवती स्त्री एवं वृद्धजनों को उपवास नहीं करना चाहिए.
MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि पर महादेव को इस तरह लगाएं चंदन, पितरों को मिलेगा मोक्ष, बिगड़े कार्य भी बनेंगे!
व्रत में क्या खाना चाहिए : व्रत के दौरान सभी प्रकार के फल, सब्जियां,ड्राई फ्रूट्स, दूध, मेवा की खीर, साबूदाना की खिचड़ी, मखाना आदि खा सकते हैं. इसके अलावा में दही के आलू, ताजा फल, सलाद, दही, खीरा, ककड़ी, कम घी में बने आलू, समा के चावल की खीर, कूटू के आटे से बने पूरी अथवा पराठे, लौकी की सब्जी इत्यादि खा सकते हैं. व्रत के दौरान पानी में नींबू इत्यादि का प्रयोग करें. इसके साथ ही नारियल पानी अथवा जूस पी सकते हैं. शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप दूध,छाछ और ताजा जूस का प्रयोग कर सकते हैं. खाने की किसी भी चीज में नमक का प्रयोग पूर्णत वर्जित होता है. इसके स्थान पर आप सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं.
February 25, 2025, 09:55 IST
महाशिवरात्रि के व्रत में इस तरह रखें नियमों का ध्यान, बिल्कुल नहीं होगी थकान


