Magh Purnima Daan: माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी दान ना करें ये चीजें, वरना घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी!
Last Updated:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और मंत्र जाप का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन शुभ कार्य कों करने से दोगुना फल प्राप्त होता है. लेकिन माघ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ वस्तुओं का दान कर…और पढ़ें
माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी दान ना करें ये चीजें, वरना घर से चली जाएगी लक्ष्मी!
हाइलाइट्स
- माघ पूर्णिमा पर लोहे की वस्तुओं का दान न करें.
- काले रंग के कपड़ों का दान माघ पूर्णिमा पर वर्जित है.
- माघ पूर्णिमा पर चांदी की चीजों का दान न करें.
Magh Purnima Daan: हिंदू धर्म में माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर जरुरतमंदों को यथाशक्ति दान-पुण्य करने का विधान है. माना जाता है कि यह तिथि धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा के लिए उत्तम होती है. लेकिन आपको बता दें कि इस साल 2025 की माघी पूर्णिमा और भी ज्यादा खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ में पवित्र स्नान का आयोजन होगा.
बता दें कि इस बार माघी पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि माघी पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करना बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है, इनके दान करने से जीवन पर पुण्य नहीं बल्कि मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. तो आइए ज्योतिषाचार्य डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं माघी पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए.
माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करने से आपकी कुंडली में शनिदोष या चंद्रदोष उत्पन्न हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप दान कर रहे हैं तो थोड़ा सोच-समझकर करें. वरना आपको इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.
लोहे की वस्तुओं का दान
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन लोहे से बनी वस्तुओं का दान करना अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए इस दिन लोहे का दान ना करें.
यह भी पढ़ें- Gita Updesh: भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया क्यों हमेशा दुखी रहते हैं अच्छे लोग? कथा के जरिए आप भी समझिए
काले रंग के कपड़े
माघी पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़ों का दान करने की भूल ना करें. वरना आपको इसके बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. कहा जाता है कि काला रंग शुभ नहीं माना जाता है.
चांदी की चीजों का दान
अगर आप माघी पूर्णिमा के दिन चांदी की चीज का दान करते हैं तो इससे आपको चंद्रमादोष का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए ऐसा बिलकुल भी ना करें.
दूध का दान
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन दूध का दान करने से व्यक्ति को चंद्रमा से संबंधित दोषों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इस दिन ऐसा कुछ ना करें.
यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2025: शनि, सूर्य सहित नवग्रहों की शांति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन करें ये विशेष उपाय, करियर में मिलेगी ग्रोथ
नमक का दान
ज्योताष व वास्तु शास्त्र में नमक को बरकत से जोड़कर देखा जाता है. वहीं अगर माघी अमावस्या दिन आप किसी को नमक का दान करते हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है. बल्कि इससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है. मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर की बरकत भी जा सकती है.
नुकीली चीजों का दान
माघी पूर्णिमा के दिन नूकीली चीजों, चाकू, सुई या कैंची का दान करने से बचना चाहिए. क्योंकि इनका दान इस दिन शुभ नहीं माना जाता है. इस चीजों के दान से आपको नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं.
February 11, 2025, 21:23 IST
माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी दान ना करें ये चीजें, वरना घर से चली जाएंगी लक्ष्मी!


