Magh Purnima 2026 Rashifal: माघ पूर्णिमा पर सावधान रहें ये 4 राशिवाले! मन, धन, सेहत, करियर की समस्याएं करेंगी परेशान, मत करें ये काम

Magh Purnima 2026 Rashifal: माघ पूर्णिमा पर सावधान रहें ये 4 राशिवाले! मन, धन, सेहत, करियर की समस्याएं करेंगी परेशान, मत करें ये काम

Magh Purnima 2026 Rashifal: इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी दिन रविवार को है. माघ पूर्णिमा के ​दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ आलोकित होता है. ज्योतिषशास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है, इस दिन लोगों को अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए, भावनात्मक रूप से मन में उथल-पुथल मच सकती है. माघ पूर्णिमा के दिन वृषभ समेत 4 राशिवालों को सावधान रहना होगा. इस दिन आप लोगों को आर्थिक हानि, नौकरी में पेरशानी, सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा का नकारात्मक प्रभाव किन राशिवालों पर होगा? उनको क्या सावधानी रखनी होगी?

माघ पूर्णिमा 2026 का राशियों पर अशुभ प्रभाव

वृषभ: माघ पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के लोगों के साथ कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपको स्वीकार नहीं होगा. आप उससे आश्चर्य में पड़ सकते हैं. यह आपके लिए कड़वे अनुभव वाला हो सकता है. इस दिन आप मन को मजबूत रखें और भावनात्मक रूप से कमजोर न हों, वरना आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का नाम ही जिंदगी है. अपने काम को लेकर गोपनीयता रखें और महत्वपूर्ण बातें किसी से शेयर न करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है. आपका काम खराब हो सकता है. काम में पार्टनरशिप या दोस्ती करने से पहले सामने वाले के बारे में अच्छी तरह से जान लेना जरूरी होता है.

कर्क: कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और माघ पूर्णिमा के दिन आपको अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखना होगा. इस दिन आप क्रोध न करें, लोगों से ठीक से बात करें. वाद विवाद की स्थिति से दूर रहें. इन दिन आपका स्वभाव उग्र हो सकता है और दूसरों का उपहास उड़ा सकते हैं, इससे आपको बचना चाहिए क्योंकि ये आगे चलकर आपके लिए हानिकारक हो सकता है.

स्वयं के विकास पर काम करें, दूसरे क्या कहते हैं, उस पर ध्यान न दें. आत्मविश्वास को मजबूत रखें. इस दिन अपको निवेश में रिस्क लेने से बचना होगा.

सिंह: माघ पूर्णिमा के दिन सिंह राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. आपकी लव लाइफ या दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है. लाइफ पार्टनर या लव पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है. इससे रिश्ता में विश्वास की कमी होगी. किसी पुराने कोर्ट केस में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इससे आपकी मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

जो लोग सिंगल हैं, उनको शादी की टेंशन परेशान करेगी. बुरी संगत और बुरे लोगों से दूर रहें, वे आपके लिए घातक होंगे. छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं, विवाद हो सकता है. समाज में मान सम्मान में कमी आ सकती है.

मीन: माघ पूर्णिमा पर मीन वालों को अपनी लव या मैरिड लाइफ और करियर को लेकर सावधान रहना होगा. कुछ ऐसा काम न करें, जिससे आपका पार्टनर चिढ़ जाए. उसकी नाराजगी आपको तनाव में डाल सकती है. विवाहित लोगों को वर्क और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाना होगा, नहीं तो पार्टनर को समय न देने से रिश्ता प्रभावित हो सकता है.

मन में भावनात्मक उथल-पुथल मच सकती है. आपको गुस्सा अधिक आ सकता है. बचने के लिए योग और ध्यान करें. करियर में बॉस या बड़े लोगों के पक्षपातपूर्ण व्यवहार से आपको नुकसान हो सकता है. वर्कप्लेस के गॉसिप से दूर रहें और काम पर फोकस करें. अपने प्रोफेशनल रिलेशन को बेहतर करने का प्रयास करें.

Source link

Previous post

23 जनवरी को जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? क्या रखना चाहिए नाम, ज्योतिषी से जानिए सबकुछ

Next post

Basant Panchami Tilakotsav Today: सप्तर्षि आरती से पहले आज श्रीकाशी विश्वनाथ का चढ़ाया जाएगा तिलक, जानें कब है विवाह और गौना?

You May Have Missed