Kark Rashifal: पुरानी बातें बढ़ा सकती हैं तनाव, जानिए आज का कर्क राशिफल
Last Updated:
Aaj Kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के मामले में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. मौसम में बदलाव और अनियमित दिनचर्या का प्रभाव आपकी ऊर्जा पर पड़ सकता है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज कर्क राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 8 जून 2026, सोमवार का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. आज ज्येष्ठा अधिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, विषकुंभ योग और बालव करण के प्रभाव में आज का दिन बीते हुए घटनाक्रमों को लेकर मानसिक चिंतन में बीत सकता है.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, आज राहुकाल का प्रभाव सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान नए और महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने से बचना उचित रहेगा. आज दिनभर किसी पुरानी बात या पुराने विवाद को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है. ऐसे में योग, ध्यान और सकारात्मक सोच आपके लिए लाभकारी साबित होगी.
ऑफिस में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के मामले में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. मौसम में बदलाव और अनियमित दिनचर्या का प्रभाव आपकी ऊर्जा पर पड़ सकता है. ऑफिस पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाएंगे. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, हालांकि किसी करीबी व्यक्ति की बात मन को आहत कर सकती है. आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, अनावश्यक खर्चों से बचने और सोच-समझकर निवेश करना आपके लिए आज फायदेमंद रहेगा.
लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज किसी पुरानी बात को लेकर साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है. संवाद बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. वहीं विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का सहयोग मानसिक तनाव कम करने में मदद करेगा. शाम का समय रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज अनुकूल रहेगा.
नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मेहनत और धैर्य भरा रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद करते समय संयम बनाएं रखें. आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने पर भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को किसी पुराने ग्राहक या संपर्क से लाभ मिल सकता है. हालांकि बड़े निवेश या साझेदारी संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें.
छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता की परीक्षा लेने वाला रहेगा. पढ़ाई के दौरान मन भटक सकता है, इसलिए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता होगी. योग और ध्यान से मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे.
महिलाओं के लिए दिन
पंडित जोशी आगे बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए दिन सामान्य से शुभ रहेगा. परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी. गृहणियां घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगी, जबकि कामकाजी महिलाओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति प्रदान करेगा.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशाशूल पूर्व दिशा है. कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज किसी शिव मंदिर में जलाभिषेक करना शुभ रहने वाला है. आज शिवलिंग में दूध और जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का जाप करें.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


