Kanya Rashifal: सूर्य और चंद्रमा दिन बनाने जा रहे खास, व्यापार-नौकरी में होगा लाभ, आज इस काम से दूर रहें!
Last Updated:
Kanya Rashifal Today: माघ महीने का पहला दिन, मकर संक्रांति पर कन्या राशि वालों का दिन बेहद शानदार गुजरने वाला है. देवघर के आचार्य ने बताया कि अगर आज पर खर्च पर नियंत्रण कर लें तो दिन और भी बेहतरीन गुजरेगा. जानें सब…
देवघर: 14 जनवरी 2025, आज से माघ महीने की शुरुआत हो गई है. आज माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है. पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र है. आज प्रीति और विष्कुम्भ योग का भी निर्माण होने जा रहा है. वहीं, आज चंद्रमा कर्क राशि के उपरांत सिंह राशि मे संचरण करेंगे. इस हिसाब से आज की ग्रह स्थिति कन्या राशि वालों के ऊपर क्या प्रभाव डालेगी? जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल जी से…
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. सूर्य और चंद्रमा की विशेष कृपा बरसने वाली है. जमीन जायदाद खरीदने के योग बन रहे हैं. वहीं, नौकरीपेशा लोग कार्य आत्मविश्वास के साथ पूर्ण करेंगे तो ऑफिस में वाहवाही होगी. रोजी रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा हो सकता है. आज कमाए धन को संजो कर रखने की कोशिश करेंगे तो सफल होंगे. फिजूल खर्च के कारण मन परेशान हो सकता है.
घर-परिवार
परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. सूर्य और चंद्रमा की कृपा से परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है. साथ ही सुख शांति भी बनी रहेगी. रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी.
लव लाइफ
आज कन्या राशि वालों की लव लाइफ शुभ रहने वाली है. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर खटपट चल रही है तो वह समाप्त हो जाएगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. सेहत अच्छी रहने वाली है. पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है. भगवान सूर्य की आराधना करें.
Deoghar,Jharkhand
January 14, 2025, 06:37 IST
सूर्य-चंद्रमा दिन बनाने जा रहे खास, व्यापार-नौकरी में होगा लाभ, आज इस काम से..
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


