Kanya Rashifal: आज पैतृक संपत्ति, अटका धन मिलने का योग, यहां लगाएं पैसा, चमकेगी किस्मत! जानें दिन का हाल
Last Updated:
Kanya Rashifal Today: देवघर के आचार्य ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खास है. खासकर धन के मामले में बड़ा लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, कुछ मामलों में सतर्क भी रहने की जरूरत है. जानें दिन का…और पढ़ें
19 जनवरी 2025 आज का कन्या राशिफल.
देवघर: 19 जनवरी 2025, आज माघ महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही आज उत्तराफाल्गुनी के उपरांत हस्ता नक्षत्र है. आज अतिगण्ड योग के साथ सुकर्मा योग का निर्माण होने जा रहा है. वहीं, आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करने वाले हैं. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के ऊपर क्या प्रभाव डालेगा? जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से..
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन कोई खास नहीं रहने वाला है. आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. उस जिम्मेदारी को मना न करें. जिम्मेदारी अगर निभाएंगे तो विशेष लाभ होगा. नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है.
आर्थिक
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. जमीन में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. भविष्य में बड़ा लाभ कमा सकते हैं.
घर-परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. सभी लोग आपसे अच्छे से व्यवहार करेंगे. माता पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है.
लव लाइफ
लव लाइफ में आज मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे. किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर या जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. लेकिन, शाम होते-होते सब ठीक हो जाएगा. बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. सर्दी-खांसी, जुकाम से परेशान रह सकते हैं. ठंडी का असर देखने को मिल सकता है. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लें.
Deoghar,Jharkhand
January 19, 2025, 06:41 IST
आज पैतृक संपत्ति, अटका धन मिलने का योग, यहां लगाएं पैसा, चमकेगी किस्मत! जानें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


