Kanya Rashifal: महंगी चीज खरीदने से पहले सोच लें..आज ज्यादा खर्च का योग, नौकरी वाले ऑफिस में ये काम न करें
देवघर: 28 दिसंबर 2024, आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, यानी आज ही प्रदोष है. आज अनुराधा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बनने जा रहा है. वही शनिवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. इस ग्रह स्थिति में कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? देवघर के ज्योतिषाचार्य नंदकिशोर मुद्गल से जानते हैं…
आर्थिक स्थिति:
दिन की शुरुआत तो ठीक होगी, लेकिन कन्या राशि वाले खर्च पर थोड़ा ध्यान दें. आज आमदनी होगी और खर्च भी बना रहेगा. किसी भी महंगी वस्तु खरीदने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें. हालांकि, आय के नए-नए स्रोत भी विकसित होंगे.
करियर:
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है. जो जातक नौकरी करते हैं, उनको ऑफिस में आज सोच समझकर मशवरा देना चाहिए. मन को शांत रखकर कोई भी कार्य करने की कोशिश करें.अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें.
लव लाइफ
लव लाइफ आज ठीक ठाक रहेगी. पार्टनर के साथ अगर कोई वाद विवाद चल रहा है तो पहले उसको सुलझा लें, अन्यथा रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं. लव अफेयर में भी दोनों के बीच किसी तीसरे के आ जाने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज सेहत का थोड़ा खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है, इसलिए नियमित व्यायाम और योग करें, तभी अच्छा रहेगा.
उपाय
कन्या राशि वालों को आज शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करनी चाहिए. शनि स्तोत्र का पाठ करें. पूरा दिन अच्छा बीतेगा.
Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope Today, Local18
FIRST PUBLISHED : December 28, 2024, 06:03 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


