Kali Mirch ke Upay: घर से निकलते समय करें काली मिर्च का ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता, बिजनेस में होगी तरक्की

Kali Mirch ke Upay: घर से निकलते समय करें काली मिर्च का ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता, बिजनेस में होगी तरक्की

Last Updated:

Kali Mirch ke Upay काली मिर्च कोई आम मसाला नहीं, बल्कि स्वाद के साथ जीवन की कई कठिनाइयों को भी इससे दूर किया जा सकता है. शास्त्रों में हर तरीक़े की परेशानियों को दूर करने के उपाय भी हैं. आइए जानते हैं कैसे जीवन…और पढ़ें

काली मिर्च के उपाय

हाइलाइट्स

  • काली मिर्च से नजर दोष दूर करें.
  • महत्वपूर्ण कार्य से पहले काली मिर्च पर पैर रखें.
  • शनि दोष के लिए काली मिर्च और 11 रुपये दान करें

Kali Mirch Ke Upay: काली मिर्च सिर्फ़ एक आम मसाला नहीं है, बल्कि यह जीवन की कई कठिनाइयों को दूर करने में भी सहायक होती है. शास्त्रों में जीवन की हर समस्या के समाधान बताए गए हैं और काली मिर्च भी उनमें से एक है. चाहे गरीबी दूर करनी हो, विवाह में आ रही बाधाओं को समाप्त करना हो या तरक्की में आ रही रुकावटें हटानी हों- ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में काली मिर्च के कई उपाय बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि कैसे काली मिर्च से जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र कुमार शर्मा.

नज़र दोष से बचाने के लिए
बहुत से लोग नजर दोष को नहीं मानते लेकिन जब जीवन में अचानक बड़ी परेशानियां आने लगती हैं तो इसका एहसास होता है. काली नजर और बुरी ऊर्जा से बचाव के लिए काली मिर्च का उपाय बेहद प्रभावी माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: अपने पर्स में रखें ये 5 चीजें फिर देखें कैसे चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, बदलेगा नसीब

क्या करें?

  • सात काली मिर्च लें और जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उस पर इन्हें सात बार वारें. इसके बाद काली मिर्च को जला दें. ऐसा करने से बड़ी से बड़ी बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है और व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त हो जाता है.

रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए
अगर मेहनत करने के बावजूद भी आपके काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं तो काली मिर्च का यह उपाय आपकी मदद कर सकता है.

क्या करें?

  • घर के मुख्य द्वार पर कुछ काली मिर्च के दाने रखें. जब भी किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर जाएं तो इन काली मिर्च के दानों पर पैर रखकर निकलें. ऐसा करने से आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सफलता प्राप्त होगी.

शनि दोष को शांत करने के लिए
शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए भी काली मिर्च का उपयोग किया जाता है. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष है तो यह उपाय उसे राहत दिला सकता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Home: अपने घर का सपना अब होगा साकार, आज ही कर लें ये छोटा सा चमत्कारी उपाय

क्या करें?

11 रुपये के साथ कुछ काली मिर्च के दाने लें. इन्हें काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें या शनि मंदिर में अर्पित करें. ऐसा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होगा और जीवन में शांति व समृद्धि आएगी.

homeastro

घर से निकलते समय करें काली मिर्च का ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

Source link

You May Have Missed