Janmashtami 2025 Astro Upay: जन्माष्टमी पर रात 12 बजे करें यह छोटा सा उपाय, फिर देखें चमत्कार, कृष्णजी कृपा से होगा धन लाभ
Last Updated:
janmashtami 2025 Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का महत्व बताते हुए रात 12 के लिए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों में एक रूपया भी खर्च नहीं होगा लेकिन फायदा आपको करोड़ों का मिल…और पढ़ें


वास्तु शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन सबसे पहले घर के मंदिर या पूजा स्थान को अच्छे से साफ करें. वहां गंगाजल का छिड़काव करें ताकि वातावरण पवित्र हो जाए. इसके बाद भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर को पूजा स्थान पर पश्चिम दिशा की ओर मुख करके रखें. साथ ही उनके पास लड्डू गोपाल की एक छोटी सी मूर्ति या तस्वीर भी जरूर रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और हर काम में शुभता आती है.

भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है. जन्माष्टमी के दिन आप उन्हें एक छोटी सी बांसुरी अर्पित करें. यह बांसुरी आपके जीवन में मिठास और शांति लाने का संकेत मानी जाती है. साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है.जन्माष्टमी के खास दिन पर तुलसी का भी बहुत महत्व है. तुलसी के बिना श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है, क्योंकि तुलसी माता को भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी का रूप माना गया है. इसलिए पूजा में तुलसी दल जरूर शामिल करें.
इस मंत्र का करें जप
आप राधा-कृष्ण को तुलसी की माला पहना सकते हैं या उनके सामने घी का दीपक जलाकर तुलसी के पास रखें. इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. रात को ठीक 12 बजे, जब श्रीकृष्ण का जन्म माना जाता है, तब एक घी का दीपक जलाएं और शांत मन से ‘श्री कृष्णम् शरणम् मम’ मंत्र का जाप करें. यह मंत्र भगवान की कृपा पाने के लिए बहुत असरदार माना जाता है.

जरूर करें यह खास उपाय
वास्तु शास्त्र में एक और सरल उपाय यह है कि जन्माष्टमी के दिन कदंब के पेड़ की एक छोटी सी टहनी लाकर पूजा स्थान पर रखें. कदंब का पेड़ श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है. मान्यता है कि इससे घर में प्रेम, सुख और सौभाग्य बना रहता है. घर में बरकत के लिए भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग के कपड़े पहनाएं और पीले फूलों की माला अर्पित करें. साथ ही पंचामृत यानी दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से अभिषेक करें और माखन-मिश्री का भोग लगाएं. यह भोग श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


