How To Get New Job: छूट गई नौकरी, तो तत्काल नई जॉब पाने के लिए क्या करें? जानें ये 7 उपाय
Last Updated:
Nai Naukri Pane Ke Upay: आज के दौर में कंपनियां तेजी से लोगों को जॉब से निकाल रही हैं. नई तकनीक और मंदी की आहट ने सबको परेशान कर दिया है. ऐसे में सवाल यह है कि तत्काल नई जॉब कैसी मिल सकती है? आइए जानते हैं जल्दी नौकरी पाने के उपाय.
जल्द नौकरी पाने के ज्योतिष उपाय. (Photo: AI)
How To Get New Job Fast: आजकल बढ़ती महंगाई और मंदी के दौर में तेजी से लोगों की नौकरियां जा रही हैं. दुनियाभर की कंपनियों से लोगों को निकाला जा रहा है, इससे लोगों के सामने वित्तीय संकट पैदा हो गया है. वेतन नहीं मिलेगा तो परिवार कैसे चलेगा? यह बड़ा सवाल बेरोजगार हुए लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसे में प्रश्न यह है कि नई जॉब कैसे मिल सकती है? ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो नौकरी, करियर और रोजगार का संंबंध शनिदेव से है. शनिदेव को कर्म प्रधान माना जाता है, वे लोगों को मेहनत और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित करते हैं, वहीं नौकरी में स्थिरता भी शनि ही प्रदान करते हैं. वे आपके कार्यक्षेत्र को नियंत्रित करते हैं, वहीं सूर्य के प्रभाव से करियर में उन्नति होती है.
जल्द नौकरी पाने के ज्योतिष उपाय
- जिन लोगों की जॉब छूट गई है और वे जल्दी नई नौकरी पाना चाहते हैं तो वे शनिवार का व्रत रखना शुरू कर दें. हर शनिवर को शनिदेव के मंदिर जाएं और विधिपूर्वक पूजा करें. उस दौरान शनि के मंत्र ओम शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनिदेव के आशीर्वाद से नौकरी में आने वाली समस्याएं दूर होंगी और जल्द नई जॉब के योग बनेंगे.
- शनिवार के दिन शनि ग्रह से जुड़ी वस्तुओं का दान करना भी शुभ होता है. शनिदेव के नाम का स्मरण करके गरीब या जरूरतमंद लोगों को सरसों का तेल, काले तिल और काली उड़द का दान करें. इस दिन आप लोहे की वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं. यह उपाय भी करियर में आने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है.
- यदि आप किसी जॉब के इंटरव्यू में जा रहे हैं और उसमें आपको सफलता प्राप्त करनी है तो संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करें. अपने पूजा घर में हवा में उड़ते हुए वीर हनुमान जी की प्रार्थना करें. जिस दिन इंटरव्यू देने जाना है, उस दिन सुबह में स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल फूल अर्पित करें. हनुमत कृपा से आपके कार्य सफल होंगे.
- कहा जाता है कि आप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और जीवन में कुछ सूझ नहीं रहा है तो हनुमान जी के प्रभावशाली बजरंग बाण का पाठ करें. आपकी जो भी मनोकामना है, नई जॉब या नए रोजगार पाने की चाह है तो पूजा के समय बजरंग बाण का पाठ करें. हनुमान जी के आशीर्वाद से आपका कार्य सफल होगा.
- सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं या करियर में बड़ा पद प्राप्त करना है तो आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए. रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और दैनिक क्रियाओं से मुक्त हो जाएं. फिर सूर्योदय पर सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. उस दौरान ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
- इंटरव्यू के लिए घर से निकलते समय दही और चीनी खाकर निकलें. इसे शुभ माना जाता है क्योंकि दही का संबंध चंद्रमा और शुक्र से होता है. चंद्रमा मन का कारक है, आपका मन सही रहेगा तो ही आपको सफलता प्राप्त होगी.
- इसके अलावा प्रतिदिन पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलाएं और गाय को रोज सुबह एक रोटी में थोड़ा गुड़ या चीनी मिलाकर खिला दें. इससे भी लाभ होगा, ग्रहों के दोष दूर होंगे.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


