Hartalika Teej Unmarried Women: क्या कुंवारी महिलाओं के लिए अलग होता है हरतालिका तीज व्रत? जानें इससे जुड़े नियम और महत्व

Hartalika Teej Unmarried Women: क्या कुंवारी महिलाओं के लिए अलग होता है हरतालिका तीज व्रत? जानें इससे जुड़े नियम और महत्व

Last Updated:

Hartalika Teej Unmarried Women: हरतालिका तीज सिर्फ सुहागिन महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि अविवाहित लड़कियों के लिए भी शुभ मानी जाती है. जो महिलाएं और लड़कियां इस व्रत को श्रद्धा और विश्वास के साथ करती हैं, उन्हें…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
क्या कुंवारी महिलाओं के लिए अलग होता है हरतालिका तीज व्रत? जानें नियमहरतालिका तीज 2025 तिथि
Hartalika Teej Unmarried Women: हरतालिका तीज का नाम आते ही आंखों के सामने माता पार्वती और भगवान शिव का दिव्य संगम याद आ जाता है. इस पर्व को खासकर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखकर मनाती हैं, लेकिन कई बार सवाल उठता है कि क्या कुंवारी लड़कियां भी हरतालिका तीज का व्रत रख सकती हैं? दरअसल, इस त्योहार से जुड़ी मान्यताओं में सिर्फ शादीशुदा ही नहीं बल्कि अविवाहित लड़कियों के लिए भी खास महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि जिस तरह माता पार्वती ने कठोर तप करके भगवान शिव को पति के रूप में पाया था, वैसे ही कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत का पालन कर सकती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

हरतालिका तीज का महत्व
हरतालिका तीज का व्रत पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई और पवित्रता को दर्शाता है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना पानी पिए, पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से पति की आयु लंबी होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. इस व्रत का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है, जिसमें बताया गया है कि माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव को अपने जीवनसाथी के रूप में प्राप्त किया था. तभी से यह पर्व वैवाहिक जीवन की खुशहाली और वर प्राप्ति के लिए खास माना जाता है.

यह भी पढ़ें – हनुमान चालीसा की सिर्फ ये चौपाई रोज सुबह उठते ही पढ़ लें, कई संकटों से छुटकारा दिलाएंगे हनुमान जी

हरतालिका तीज 2025 की तिथि और पूजा मुहूर्त
इस साल हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 26 अगस्त दोपहर 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार व्रत और पूजा का सही दिन 26 अगस्त होगा. इसी दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी और शिव-पार्वती की पूजा कर अपने परिवार की समृद्धि की कामना करेंगी.

हरतालिका तीज व्रत कुंवारी महिलाओं के लिए अलग तरह से होता है?
अब सवाल आता है कि हरतालिका तीज व्रत कुंवारी महिलाओं के लिए अलग तरह से होता है? जवाब है – हां. मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी कर सकती हैं. इसका उद्देश्य यह होता है कि उन्हें योग्य जीवनसाथी मिले और उनका विवाह सुखमय हो. जिस प्रकार माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शिव को प्राप्त किया था, उसी तरह यह व्रत करने वाली कन्याएं भी अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकती हैं. इस दौरान उन्हें पूरे नियम से पूजा करनी होती है और माता पार्वती से मनपसंद वर की प्रार्थना करनी चाहिए.

व्रत करने के नियम और विधि
1. व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
2. मिट्टी या बालू से भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति बनाएं.
3. पूरे दिन निर्जला उपवास रखें यानी भोजन और पानी का सेवन न करें.
4. शाम को पूजा के समय फूल, फल, बेलपत्र और धूप-दीप अर्पित करें.
5. कथा सुनें जिसमें बताया गया है कि किस तरह माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठिन तप किया था.
6. पूजा के बाद भगवान शिव-पार्वती से आशीर्वाद लें और मनोकामना व्यक्त करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

क्या कुंवारी महिलाओं के लिए अलग होता है हरतालिका तीज व्रत? जानें नियम

Source link

Previous post

Shani Amavasya 2025 Mantra: शनि अमावस्या पर इन 5 में किसी एक मंत्र का करें जाप, कष्ट होंगे दूर, देवों की बरसेगी कृपा

Next post

कमजोर सूर्य और बुध को करें मजबूत, अपनाएं तांबे और हरी मूंग से जुड़े ये असरदार ज्योतिष उपाय

You May Have Missed