Hartalika Teej Mistakes: तीज के दिन ये 6 गलतियां न करें नई बहुएं, दांपत्य जीवन में आ सकती है दरार
Last Updated:
Hartalika Teej Mistakes: हरतालिका तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और जीवन को सुखमय बनाने का पर्व है. नई बहुएं अगर इस दिन बताए गए नियमों का पालन करें तो उन्हें वैवाहिक जीवन में क…और पढ़ें
नई बहुओं के लिए तीज नियमहरतालिका तीज का महत्व
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को पूरे नियम से करने पर वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन महिलाएं श्रृंगार करती हैं, मेहंदी लगाती हैं और व्रत कथा सुनकर रात्रि जागरण करती हैं.
हरतालिका तीज पर खासकर नई बहुओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि उनका व्रत सफल और शुभ फलदायी हो.
1. काले कपड़े और चूड़ियां न पहनें – इस दिन काले रंग को अशुभ माना जाता है. कोशिश करें कि लाल, गुलाबी, हरे या पीले रंग के कपड़े पहनें.
2. पति से बहस न करें – इस दिन क्रोध या तकरार नकारात्मक ऊर्जा लाती है. माहौल को शांत और सकारात्मक बनाए रखें.
3. खाली मांग न रखें – विवाहित स्त्रियों के लिए मांग में सिंदूर जरूरी माना गया है. इस दिन खाली मांग रखना अशुभता का संकेत माना जाता है.
4. रात्रि में न सोएं – इस व्रत पर रात्रि जागरण और कथा सुनना शुभ होता है. रातभर भगवान शिव-पार्वती का स्मरण करें.


