Hartalika Teej Daan: सुहागन महिलाएं जरूर करें इन वस्तुओं का दान, घर में आएगा सुख और समृद्धि
Hartalika Teej Donation: हरतालिका तीज का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास माना जाता है. इस व्रत की परंपरा सिर्फ पूजा-पाठ और उपवास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दान का भी विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किया गया दान अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख प्रदान करता है. महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ रखती हैं ताकि उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे और पति की आयु लंबी हो. कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन यदि कोई महिला अपनी सामर्थ्य अनुसार शुभ वस्तुओं का दान करती है, तो उसे देवी पार्वती का आशीर्वाद मिलता है और उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. यही वजह है कि इस पावन अवसर पर दान की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
हरतालिका तीज पर किन चीजों का दान करना शुभ है?
1. सिंदूर और सौभाग्य सामग्री
इस दिन सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, बिछिया, पायल, कंघी और काजल जैसी सौभाग्य सामग्री दान करनी चाहिए. मान्यता है कि इन वस्तुओं का दान दांपत्य जीवन को मजबूत बनाता है और रिश्तों में प्रेम बनाए रखता है.
3. सुपारी और पान के पत्ते
पान और सुपारी मांगलिक वस्तुएं मानी जाती हैं. तीज पर इन्हें दान करने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है.
पान और सुपारी मांगलिक वस्तुएं मानी जाती हैं. तीज पर इन्हें दान करने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है.
4. वस्त्र और फल
जरूरतमंदों को वस्त्र और मौसमी फल दान करना भी बेहद शुभ है. खासकर हरे रंग के कपड़े या हरी चुनरी दान करने से तीज के व्रत का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.
5. भोजन सामग्री और अनाज
गेहूं, चावल, दाल और मिठाई जैसी चीजें दान करने को “अन्नदान” कहा जाता है. इसे सबसे बड़ा दान माना गया है. अन्नदान से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती.
गेहूं, चावल, दाल और मिठाई जैसी चीजें दान करने को “अन्नदान” कहा जाता है. इसे सबसे बड़ा दान माना गया है. अन्नदान से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती.
6. पूजा सामग्री
तीज के दिन धूप, दीपक, कपूर, नारियल और कलश जैसी पूजा सामग्री का दान करने से पुण्य मिलता है और ईश्वर के प्रति भक्ति गहरी होती है.


