Guru Pushya Yog 2025: गुरु पुष्य योग के साथ बने 3 शुभ योग, 4 राशि वालों के लिए सोना खरीदने का उत्तम दिन, कभी नहीं होगी धन की कमी

Guru Pushya Yog 2025: गुरु पुष्य योग के साथ बने 3 शुभ योग, 4 राशि वालों के लिए सोना खरीदने का उत्तम दिन, कभी नहीं होगी धन की कमी

Guru Pushya Yog 2025 Rashifal : गुरुवार को साल 2025 का दूसरा बेहद पवित्र और शक्तिशाली गुरु पुष्य योग बन रहा है और यह साल 2025 का दूसरा गुरु पुष्य योग है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसरा, गुरु पुष्य योग तब बनता है जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है. इसे अत्यंत शुभ और दुर्लभ योग माना गया है क्योंकि यह योग सालों में दो या तीन बार ही बनता है. शास्त्रों के अनुसार, गुरु पुष्य योग में किए गए कार्यों का दीर्घकालीन और स्थायी शुभ फल मिलता है. साथ ही अगर आपको नया बिजनेस शुरू करना, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, सोना-चांदी खरीदना, धन निवेश और धार्मिक कार्य करना विशेष रूप से लाभकारी होता है. यह योग गुरु और पुष्य नक्षत्र दोनों की सकारात्मक ऊर्जा का संगम है, जिससे धन, ज्ञान और सौभाग्य में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं साल के दूसरे गुरु पुष्य योग में किन राशि वालों को सोना खरीदना बेहद फायदेमंद रहने वाला है…

गुरु पुष्य के अलाव ये शुभ योग भी
21 सितंबर को गुरु पुष्य योग के साथ अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. साथ ही इस दिन भाद्रपद मास की मासिक शिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे शुभ योग के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा. गुरु पुष्य योग के दिन किए गए कार्यों और खरीदे गए सामान से अक्षय फल की प्राप्ति होती है यानी उसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है और उनमें वृद्धि भी रहती है. इसलिए गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना बेहद उत्तम माना जाता है.

गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना उत्तम
शास्त्रों में कहा गया है कि सोना लक्ष्मी का स्वरूप है और गुरु पुष्य योग में सोना व आभूषण खरीदना जीवन में समृद्धि, स्थिरता और लक्ष्मी कृपा लाता है. यह सोना केवल भौतिक धरोहर नहीं, बल्कि धन वृद्धि का बीज माना जाता है. इस योग में खरीदा गया सोना कभी क्षय नहीं करता और परिवार में धन-धान्य की वृद्धि का कारण बनता है. सोना खरीदने के अलावा इस दिन घर, मकान, संपत्ति और निवेश करना भी शुभ माना गया है. साथ ही इस दिन खरीदे गए सामान के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा हर मनोकामना पूरी होती है.
गुरु पुष्य योग : 05:54 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22
सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:54 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22
अमृत सिद्धि योग : 05:54 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22

Guru Pushya Yog 2025

शास्त्रों के अनुसार गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना सभी के लिए शुभ होता है लेकिन मेष, कर्क, सिंह और तुला राशि वालों के लिए इस योग में सोना खरीदना विशेष रूप से शुभ और स्थायी लाभ देने वाला माना गया है. आइए जानते हैं गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना इन राशियों के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना बेहद शुभ माना गया है. इस दिन खरीदा गया सोना जातक को नया आत्मविश्वास, उन्नति और करियर में स्थिरता देता है. साथ ही मेष राशि वालों पर सुख व संपत्ति में अच्छी वृद्धि भी होगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और कर्क राशि पुष्य नक्षत्र की स्वामी राशि भी है. ऐसे में कर्क राशि वालों का गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना कल्याणकारी माना गया है. इस दिन सोना खरीदना इनके लिए धन-संपत्ति और घर-परिवार की समृद्धि लाता है.

सिंह राशि
सूर्यदेव की राशि सिंह वालों के लिए गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना कल्याणकारी होगा. सिंह राशि वालों के लिए गुरु पुष्य योग में सोना आर्थिक उन्नति, सम्मान और पद की प्राप्ति का कारण बनता है.

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी भौतिक सुख सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह हैं इसलिए गुरु पुष्य योग में तुला राशि वालों के लिए सोना खरीदना लाभकारी होगा. तुला राशि वालों के लिए सोना खरीदना जातक को लक्ष्मी कृपा, सौभाग्य और दीर्घकालीन निवेश का लाभ देता है.

Source link

Previous post

पितृपक्ष 2025 शुरुआत और समापन, सर्पदंश, दुर्घटना, विष, हत्या या आत्महत्या वाले इस दिन करें श्राद्ध

Next post

Tarot Rashifal, 21 August: मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों को होगा जमकर धन लाभ, वृषभ वालों की स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी! जानें 12 राशियों का टैरो राशिफल

You May Have Missed