Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा के स्वागत पर जरूर ट्राई करें ये 8 आइकॉनिक महाराष्ट्रीयन स्नैक्स, त्योहार को बना देंगे खास

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा के स्वागत पर जरूर ट्राई करें ये 8 आइकॉनिक महाराष्ट्रीयन स्नैक्स, त्योहार को बना देंगे खास

Last Updated:

Ganesh Chaturthi 2025 Maharashtrian snacks: गणेश चतुर्थी 2025 पर मोदक के साथ-साथ महाराष्ट्रीयन स्नैक्स का मजा लेना त्योहार को और खास बना देता है. बटाटा वडा, कोथिंबीर वड़ी और कांदा भजी जैसे स्नैक्स हर दिल को भा जाते हैं. वहीं साबूदाना वडा, थालीपीठ और पोहा चिवड़ा हल्के-फुल्के लेकिन बेहद स्वादिष्ट ऑप्शन हैं.

Ganesh Chaturthi 2025 Maharashtrian snacks, Ganesh Chaturthi snacks list, Maharashtrian snacks for Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi recipes in Hindi, गणेश चतुर्थी स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी 2025 महाराष्ट्रीयन पकवान, गणपति बप्पा स्पेशल स्नैक्स,

Ganesh Chaturthi recipes in Hindi: गणेश चतुर्थी 2025 की तारीख नजदीक है और इस बार 27 अगस्त से यह शुभ पर्व शुरू हो रहा है. पूरे देश में गणपति बप्पा के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं. पंडाल सजाए जा रहे हैं, घर-घर में बप्पा की मूर्तियां विराजमान होने वाली हैं और बाजार में रौनक देखते ही बन रही है. इस उत्सव का असली मजा तब आता है जब घर में स्वादिष्ट व्यंजन और खास स्नैक्स बनते हैं. वैसे तो मोदक गणपति का सबसे प्रिय प्रसाद माना जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में सिर्फ मिठाई ही नहीं बल्कि नमकीन स्नैक्स का भी खास महत्व है.

बप्पा के लिए स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं, traditional Maharashtrian snacks for Ganeshotsav, 8 iconic snacks for Ganesh Chaturthi, easy Maharashtrian snacks for festival, Ganesh Chaturthi vrat snacks, गणेश चतुर्थी 2025 रेसिपी

हर घर की रसोई में इस मौके पर अलग-अलग डिश तैयार की जाती हैं, जिन्हें खाकर त्योहार की खुशी और बढ़ जाती है. अगर आप भी इस बार गणेश चतुर्थी पर कुछ नया और पारंपरिक ट्राय करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं 8 आइकॉनिक महाराष्ट्रीयन स्नैक्स के बारे में जो बप्पा के स्वागत में आपके मेन्यू को खास बना देंगे.

Ganesh Chaturthi 2025 Maharashtrian snacks, Ganesh Chaturthi snacks list, Maharashtrian snacks for Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi recipes in Hindi, गणेश चतुर्थी स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी 2025 महाराष्ट्रीयन पकवान, गणपति बप्पा स्पेशल स्नैक्स

बटाटा वडा: बटाटा वडा महाराष्ट्र का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड है. आलू की मसालेदार भराई और बेसन का कुरकुरा लेप इसे त्योहारों का स्टार बना देता है. गणेश चतुर्थी के मौके पर बटाटा वडा खाने का अलग ही मजा है. चाहें तो इसे वडा पाव के रूप में भी परोस सकते हैं.

बप्पा के लिए स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं, traditional Maharashtrian snacks for Ganeshotsav, 8 iconic snacks for Ganesh Chaturthi, easy Maharashtrian snacks for festival, Ganesh Chaturthi vrat snacks, गणेश चतुर्थी 2025 रेसिपी

कोथिंबीर वड़ी: धनिए की खुशबू और बेसन का टेस्ट जब मिल जाए तो बनती है कोथिंबीर वड़ी. इसे पहले भाप में पकाया जाता है, फिर टुकड़ों में काटकर हल्का तल लिया जाता है. इसका टेक्सचर और स्वाद इतना यूनिक होता है कि एक बार खाने पर बार-बार याद आएगा.

Ganesh Chaturthi 2025 Maharashtrian snacks, Ganesh Chaturthi snacks list, Maharashtrian snacks for Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi recipes in Hindi, गणेश चतुर्थी स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी 2025 महाराष्ट्रीयन पकवान,

आलू वड़ी: जिसे अरबी के पत्तों की वड़ी भी कहते हैं. कोलोकैसिया लीव्स पर बेसन और मसाले लगाकर रोल बनाए जाते हैं और फिर स्टीम करके क्रिस्पी स्नैक तैयार होता है. महाराष्ट्र और गुजरात दोनों जगह लोकप्रिय यह डिश त्योहार की थाली में जरूर शामिल की जाती है.

गणपति बप्पा स्पेशल स्नैक्स, बप्पा के लिए स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं, traditional Maharashtrian snacks for Ganeshotsav, 8 iconic snacks for Ganesh Chaturthi, easy Maharashtrian snacks for festival, Ganesh Chaturthi vrat snacks, गणेश चतुर्थी 2025 रेसिपी

कांदा भजी: बरसात हो या त्योहार, प्याज की भजी यानी कांदा भजी हर दिल को भाती है. बेसन और प्याज के कॉम्बिनेशन से बनी ये भजिया बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है. हरी-मीठी चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

Ganesh Chaturthi 2025 Maharashtrian snacks, Ganesh Chaturthi snacks list, Maharashtrian snacks for Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi recipes in Hindi, गणेश चतुर्थी स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी 2025 महाराष्ट्रीयन पकवान, गणपति बप्पा स्पेशल स्नैक्स, बप्पा के लिए स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं,

पोहा चिवड़ा: अगर हल्का और लंबे समय तक स्टोर करने वाला स्नैक चाहिए तो पोहा चिवड़ा बेस्ट है. इसमें भुना हुआ पोहा, मूंगफली, करी पत्ते और मसाले मिलाकर तैयार किया जाता है. त्योहार के दौरान इसे पहले से बनाकर रख सकते हैं और मेहमानों को परोस सकते हैं.

traditional Maharashtrian snacks for Ganeshotsav, 8 iconic snacks for Ganesh Chaturthi, easy Maharashtrian snacks for festival, Ganesh Chaturthi vrat snacks, गणेश चतुर्थी 2025 रेसिपी

साबूदाना वडा: उपवास में सबसे फेमस स्नैक साबूदाना वडा है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम, इसे दही और हरी चटनी के साथ खाया जाता है. गणेश चतुर्थी पर चाहे व्रत हो या न हो, साबूदाना वडा हर किसी को पसंद आता है.

Ganesh Chaturthi 2025 Maharashtrian snacks, Ganesh Chaturthi snacks list, Maharashtrian snacks for Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi recipes in Hindi, गणेश चतुर्थी स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी 2025 महाराष्ट्रीयन पकवान, गणपति बप्पा स्पेशल स्नैक्स, बप्पा के लिए स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं,

थालीपीठ: अगर आप डीप फ्राइड स्नैक्स से बचना चाहते हैं तो थालीपीठ एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. यह मल्टीग्रेन आटे से बनता है और लोहे की तवे पर सेंका जाता है. इसे घी या दही के साथ खाने पर पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

traditional Maharashtrian snacks for Ganeshotsav, 8 iconic snacks for Ganesh Chaturthi, easy Maharashtrian snacks for festival, Ganesh Chaturthi vrat snacks, गणेश चतुर्थी 2025 रेसिपी

निवाग्र्या: मोदक बनाने के बाद बची हुई उकडी (चावल का आटा) से तैयार होती है निवाग्र्या. इसमें हरी मिर्च, जीरा और धनिया डालकर छोटे-छोटे टुकड़ों को स्टीम किया जाता है. यह एक हल्का लेकिन बेहद स्वादिष्ट स्नैक है जिसे खासकर गणेश चतुर्थी पर बनाया जाता है.

Ganesh Chaturthi 2025 Maharashtrian snacks, Ganesh Chaturthi snacks list, Maharashtrian snacks for Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi recipes in Hindi, गणेश चतुर्थी स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी 2025 महाराष्ट्रीयन पकवान, गणपति बप्पा स्पेशल स्नैक्स, बप्पा के लिए स्नैक्स रेसिपी, गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं,

गणेश चतुर्थी सिर्फ पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि स्वाद और परंपरा का भी उत्सव है. मोदक के साथ-साथ अगर ये 8 आइकॉनिक महाराष्ट्रीयन स्नैक्स आपकी थाली में शामिल हों तो त्योहार की रौनक और भी बढ़ जाती है. इस बार बप्पा के स्वागत में मिठास के साथ-साथ नमकीन स्नैक्स का स्वाद भी जरूर जोड़ें और परिवार-मेहमानों के साथ इस उत्सव को यादगार बनाएं.

homelifestyle

गणपति बप्पा के स्वागत पर जरूर ट्राई करें ये 8 आइकॉनिक महाराष्ट्रीयन स्नैक्स

Source link

Previous post

Hartalika Teej Anarsa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट अनरसा, त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा, जानें आसान रेसिपी

Next post

Shani Amavasya 2025 Mantra: शनि अमावस्या पर इन 5 में किसी एक मंत्र का करें जाप, कष्ट होंगे दूर, देवों की बरसेगी कृपा

You May Have Missed