Diwali 2024: शुभ मानी जाती हैं ये 5 चीजें, दिवाली की सफाई करते अगर मिल गईं तो बदलेंगे हालात, दूर होगी आर्थिक तंगी

Diwali 2024: शुभ मानी जाती हैं ये 5 चीजें, दिवाली की सफाई करते अगर मिल गईं तो बदलेंगे हालात, दूर होगी आर्थिक तंगी

Diwali 2024 Upay: देशभर में दिवाली की धूम शुरू हो गई है. इस साल दिवाली 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाई जाएगी. बाजारों में रौनक दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. कोई रंगबिरंगी लाइटें खरीद रहा है तो कोई घर सजावट का अन्य सामान. मां लक्ष्मी को घर बुलाने के लिए लोगों ने पूरे घर की ठीक से सफाई शुरू कर दी है. आपको बता दें कि, घर की साफ-सफाई के दौरान के कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं जो बेहद शुभ मानी जाती हैं. हालांकि, इन चीजों को जिक्र ज्योतिषशास्त्र में भी किया गया है. माना जाता है कि, ये चीजें उन्हीं जातकों को मिलती हैं, जिनपर मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं. अब सवाल है कि आखिर सफाई के दौरान कौन सी चीजें मिलना शुभ होता है? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

दिवाली की सफाई में इन चीजों का मिलना है शुभ

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, दिवाली की साफ-सफाई में करते समय शंख या कौड़ी मिलना बहुत शुभ होता है. माना जाता है ये चीजें उन्हीं को मिलती हैं जिनपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है. इसके अलावा, अपार धन-वैभव के साथ पद-प्रतिष्ठा मिलने का भी संकेत माना जाता है.

दिवाली की साफ-सफाई के दौरान मोरपंख का मिलना भी शुभता का संकेत हो सकता है. बता दें कि, ये चीज जीवन में घटित होने वाली समस्याओं के दूर होने का इशारा है. साथ ही, धन-लाभ होगा और जीवन में मिठास आने की ओर भी इशारा हो सकता है.

चावल का संबंध धन-विलासिता देने वाले शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से होता है. वहूीं, हिंदू धर्म में पूजा-पाठ बिना अक्षत के पूरा नहीं होता है. दिवाली की सफाई में किसी डब्बे आदि में चावल मिलना सौभाग्य और धन आगमन का इशारा है.

धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा में लाल रंग का कपड़ा या चुनरी बिछाना शुभ माना जाता है, क्योंकि लाल रंग मां लक्ष्मी को प्रिय है. दिवाली की सफाई में लाल कपड़ा या लाल चुनरी का मिलना अच्छे दिन आने का संकेत देता है.

ये भी पढ़ें:  Narak Chaturdashi 2024: छोटी दिवाली कब है? नरक चतुर्दशी की रात क्यों जलाया जाता है यम का दीपक? पंडित जी से जानें

ये भी पढ़ें:  Diwali 2024: लाल, पीला, हरा या नीला…दिवाली पर आपके लिए कौन सा रंग शुभ, जानें राशि अनुसार किस कलर के कपड़े पहनें

कई बार हम कपड़ों के जेब या पर्स में पैसे रखकर भूल जाते हैं. अगर आपको दिवाली की सफाई में ऐसे ही पैसे रखे मिलें तो ये आप पर मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत है. इससे जल्द ही घर में धन आएगा.

Tags: Diwali Celebration, Diwali festival

Source link

You May Have Missed