Dhanteras, Diwali, Chhath 2025 Date: धनतेरस, दिवाली, छठ, भैया दूज, सबकी तारीख एक साथ देख लें, क्लीयर हो जाएगा दिमाग

Dhanteras, Diwali, Chhath 2025 Date: धनतेरस, दिवाली, छठ, भैया दूज, सबकी तारीख एक साथ देख लें, क्लीयर हो जाएगा दिमाग

Last Updated:

Diwali, Dhanteras, Chhath 2025 Date: दिवाली, धनतेरस, भैया दूज, छठ साल का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है. अब इन पर्व-त्योहारों में बहुत कम समय बचा है. इसलिए सबकी तारीख और शुभ मुहूर्त एक साथ जान लीजिए.

दिवाली, छठ, भैया दूज, धनतेरस की सही तारीख.

Diwali, Dhanteras, Chhath 2025 Date: दिवाली, धनतेरस, भैया दूज और छठ महान पर्व है. हर भारतीयों के जीवन में इसका खास महत्व है. अब इन पर्व-त्योहारों में बहुत कम समय बचा है. इस बारे ये सारे पर्व त्योहार अक्टूबर में ही हो रहे हैं. इसलिए इन सारे पर्व-त्योहारों के बारे में सही तारीख अभी से जान लीजिए. भारतीय परंपरा के अनुसार शास्त्रों में किस तिथि को ये पर्व-त्योहार होंगे यह पचांगों के गणितीय गणना पर आधारित है. तो आइए, ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से इन पर्व-त्योहारों की सही तारीख के बारे में जानते हैं.

धनतेरस 2025 कब है Dhanteras 2025

सबसे पहले धनतेरस के बारे में जानते हैं. नतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदयशी तिथि को मनाते हैं. धनतेरस की तिथि को शाम में माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर अपने भक्तों के घर जाते हैं. इसलिए मां लक्ष्मी और कुबेर की इस दिन पूजा की जाती है. धनतेरस के दिन शाम में लोग सोना, चांदी, वाहन, मकान, दुकान, प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी भी करते हैं.ज्योतिष चक्रपाणि भट्टा बताते हैं कि पंचांग में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर यानी शनिवार को दोपहर में 12 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगी. स्पष्ट है कि 18 अक्टूबर को धनतेरस का योग बन रहा है. वहीं धन त्रयोदशी की तिथि 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट तक मान्य है. प्रदोष मुहूर्त के आधार पर धनतेरस 18 अक्टूबर शनिवार को है. इसका मतलब यह हुआ कि 18 अक्टूबर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1 बजे तक धनतेरस का शुभ मुहूर्त है.

दिवाली 2025 कब है Diwali 2025

धनतेरस के तुरंत बाद दिवाली आती है. दक्षिण के कुछ हिस्से को छोड़कर पूरे भारत में दिवाली मनाई जाती है. दिवाली की तारीख को लेकर भी कुछ लोगों के मन में संशय है. कुछ लोग दिवाली 20 अक्टूबर को बता रहे हैं तो कुछ लोग 21 अक्टूबर को. ऐसे में पहले यह समझ लें कि शास्त्रों के हिसाब से दिवाली कब मनाई जाती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन प्रदोष काल में मनाने की मान्यता है. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. पचांग के हिसाब से कार्तिक अमावस्या ​की तिथि का प्रारंभ 20 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर में 03 बजकर 44 मिनट से है जबकि कार्तिक अमावस्या ​की तिथि का समापन 21 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. 20 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद पूरा प्रदोष काल मिल रहा है जबकि 21 अक्टूबर को बस 9 मिनट का होगा. ऐसे में दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी. क्योंकि उस दिन आपके लिए सूर्यास्त के बाद प्रदोषव्यापिनी अमावस्या मिल रही है. शास्त्रों में प्रदोष काल में ही दिवाली का दीपक जलाने का विधान है. इस आधार पर इस साल दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को है.

धनतेरस 18 अक्टूबर 07:15 PM to 08:19 रात तक
दिवाली 20 अक्टूबर 03: 44 PM से अगले दिन शाम 5:54 तक
भैया दूज 23 अक्टूबर 13:13:05 से 15:28:36 तक
छठ पूजा 27-28अक्टूबर 06:04 ए एम से अगली सुबह सूर्यास्त तक

भैया दूज 2025 कब है

भैया दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. भैया दूज भाई-बहन का पर्व है. भैया दूज में बहनें अपने भाइयों को तिलकर लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशी की कामना करती हैं. इस मौके पर भाई अपनी बहनों को उपहार प्रदान करते हैं. दृक पंचांग के अनुसार भाई दूज 2025 की तारीख व शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर 2025 गुरुवार को है. 23 अक्टूबर को भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और यह 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इस तरह कुल 2 घंटे 15 मिनट तक बहनें अपने भाइयों को तिलक लगा सकती हैं.

छठ 2025 कब है Chhath puja 2025

वैसे तो छठ बिहार का सबसे बड़ा महापर्व है लेकिन अब देश ही नहीं दुनिया में भी छठ पर्व मनाया जाने लगा है. पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि का शुभारंभ 27 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से होने वाला है और यह तिथि अगले दिन 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगी. उदयातिथि के आधार पर छठ पूजा 27 अक्टूबर दिन सोमवार को है. छठ पूजा का नहाय-खाय 25 अक्टूबर शनिवार को है. उस दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी ति​थि है. चतुर्थी तिथि 25 अक्टूबर को 01:19 ए एम से लेकर 26 अक्टूबर को 03:48 ए एम तक है. छठ पूजा का खरना 26 अक्टूबर रविवार को है. कार्तिक शुक्ल पचंमी ति​थि 26 अक्टूबर को 03:48 ए एम से लेकर 27 अक्टूबर 27 को 06:04 ए एम तक है.यानी ढलते हुए सूरज को 27 अक्टूबर को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 28 अक्टूबर को सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा.
Generated image
Generated image

authorimg

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

Dhanteras, Diwali, Chhath 2025 Date: धनतेरस, दिवाली, छठ, भैया दूज, सबकी तारीख

Source link

Previous post

टूटे बालों के गुच्छे को यूं ही फेंक देते हैं आप? अपनाएं छोटा सा टोटका होगा बड़ा फायदा, नहीं तो संकट में घिर सकते हैं आप!

Next post

Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने के बाद भी नहीं दिख रहा असर? जानिए किस दिशा में रखें ये पौधा, बदल जाए भाग्य

You May Have Missed