Dainik Rashifal, 16 May 2026: आज मेष को मिलेगी नई उपलब्धि, वृषभ के बढ़ेंगे आय स्रोत
Today Horoscope 16 May 2026: आज 16 मई शनिवार को वट सावित्री व्रत है, जो महिलाओं को अखंड सौभाग्य प्रदान करता है. इसके साथ शनि जयंती और शनि अमावस्या भी है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बताती हैं कि आज मेष करियर में नई उपलब्धियां और अवसर हासिल करेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. वृषभ राशिवालों के आय के कई और स्रोत सामने आएंगे. जॉब में आज गतिशीलता रहेगी. कुंभ वालों का पराक्रम बढ़ेगा. वे आज जल्दबाजी में काम न करें, वरना बड़ी मुसीबत होगी. व्यापार के लिए दिन गतिशील रहेगा और भागदौड़ रहेगी. वृश्चिक वाले आज भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करें. आज आपको भाग्य का 63% साथ मिलेगा. विस्तार से पढ़ें दैनिक राशिफल.
मेष का राशिफल
चंद्र देव मेष की ही राशि में विराजमान होकर मंगल के साथ युति बना रहे हैं, जो अत्यंत श्रेष्ठ हैं. आज आप सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे, आपके करियर के लिहाज से आज नई उपलब्धियां और अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लोगों से संपर्क बढ़ाने का दिन होगा, लाभ की स्थितियों व आर्थिक पक्ष की मजबूती के लिए किए गए कार्य सार्थक होंगे. जॉब में लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा, आगे बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे. वहीं व्यापार में सकारात्मक सोच विस्तार देगी. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है, कोई पुराना रिश्ता एक बार फिर से संपर्क में आ सकता है. पारिवारिक दृष्टि से आपसी सामंजस बढ़ेगा, धन लाभ की स्थितियां मिलेंगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान सूर्य के दर्शन करके हनुमान चालीसा का पाठ करें और दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य का साथ 80% है.
वृषभ का राशिफल
आज चंद्र देव मंगल के साथ आपके व्यय भाव को प्रभावित करेंगे, आज का दिन यश का होगा. अपनी प्लानिंग और काम करने की लगन से आप अपने कामों को सफलता से पूरा कर पाएंगे. आय के कई और स्रोत आज आपके सामने दिखेंगे, जिसमें आगे बढ़ने से लाभ की स्थितियां बन सकती हैं. खासकर व्यापारिक दृष्टिकोण से आज बाहरी आय के स्रोत मिलेंगे, वहीं जॉब में आज गतिशीलता रहेगी. बस आज निवेश और धन खर्च के लिहाज से संतुलन बनाकर रखने की आवश्यकता है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी. आज भगवान शंकर का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 65% है.
मिथुन का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर और मंगल के साथ युति मिथुन के लाभ भाव को प्रभावित करेगी, आप के प्रयासों को सफलता मिलेगी. अपनी किसी समस्या पर कार्य करेंगे तो निश्चित उसे सुलझा पायेंगे. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अपनी कार्य कुशलता दिखाने का अवसर प्राप्त होगा. किसी नयी जॉब की तलाश के लिये भी प्रयास आज सार्थक रहेंगे. व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है. अपने व्यक्तित्व में नयी ऊर्जा का अनुभव करेंगे, यात्राओं में सजग रहें. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज विस्तार और लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी. आपके पर्सनल अटेंशन से आपके कामों को गति मिलेगी और सफल रहेंगे. रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल है. आपसी सामंजस बढ़ेगा, वहीं स्वास्थ्य सामान्य है. कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है. आज भाग्य का साथ 68% है. मां लक्ष्मी का पूजन कर आज दिन की शुरुआत करें.
कर्क का राशिफल
आज चंद्र देव मंगल के साथ युति बनाकर कर्क के कर्म भाव को प्रभावित करेंगे, करियर के लिहाज से आज दिन अनुकूल है. नई व्यवस्थाओं में कार्य करने का मौका मिलेगा. जॉब हो या व्यापार आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे, पर आज भ्रम की स्थिति भी सामने आ सकती है, इसलिए अपनी बुद्धि और विवेक को जागृत कर निर्णय लें. आज खर्च बढ़ेगा, व्यापारिक गतिशीलता मिलेगी, पर निवेश को लेकर सजग रहें. पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकता है. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है, बस थोड़ा सहजता से एक दूसरे को समझने की आवश्यकता रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम है. अपना ध्यान रखें, लापरवाही से बचें. आज हनुमान जी का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% है.
सिंह का राशिफल
आज सिंह का उत्साह से भरा दिन रहेगा. चंद्रमा आपके भाग्य भाव में मंगल के साथ गोचर कर रहे हैं, बड़ों के आशीर्वाद से आज आप मनोकूल स्थितियां प्राप्त कर पायेंगे. किसी भी नई शुरुआत के लिए आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, निवेश और व्यापार में मनचाही स्थितियां बनेंगी. लोगों के सहयोग से आज मन प्रफुल्लित रहेगा. जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए आज उन्नति के साथ नए अवसर मिलते दिख रहे हैं. रिश्तों के लिहाज से कुछ गलतफहमियां तनाव दे सकती हैं, खासकर दांपत्य जीवन में. स्वास्थ्य अनुकूल है. भाग्य 74% है.
कन्या का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर मंगल के साथ युति बनाकर कन्या की राशि से अष्टम विराजमान है, मन उत्साहित रहेगा, आज नए कार्यों को हाथ में लेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. व्यापार की अपेक्षा जॉब मे कुछ तनाव मिल सकता है, जिससे मन कमजोर होगा. अपनी बुद्धि-विवेक पर विश्वास रख भगवान की शरणागति में रहेंगे, तो सब काम बनेंगे. व्यापारिक लाभ भी रहेगा, लोगों से संपर्क बढ़ेंगे. जो व्यापारिक विस्तार के लिए जरुरी है, बस निवेश या विस्तार में जोखिम उठाने से बचें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, तनाव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. रिश्तों में सहजता रहेगी. एक दूसरे को समय दें. भगवान शंकर का ध्यान करें. भाग्य का साथ 60% है.
तुला का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर और चंद्र-मंगल की युति तुला की राशि से सप्तम विराजमान है, नई ऊर्जा का संचार आज महसूस करेंगे. विस्तार और वृद्धि के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे, बस आज किसी पुराने विवाद या तनाव को महत्व ना दें. विरोधी सक्रिय रहेंगे, जरा सी लापरवाही आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकती है, सजग रहें. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज अधिक मेहनत का दिन रहेगा, पर धन लाभ की स्थितियां भी प्रबल रहेंगी. वहीं जॉब में गतिशीलता रहेगी, बदलाव के लिए समय अनुकूल नहीं है. रिश्तों में समान स्थिति है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 59% है। भगवान शिव की आराधना कर दिन की शुरुआत करें
वृश्चिक का राशिफल
आज चंद्र देव आपकी राशि से षष्टम विराजमान होंगे मंगल के साथ, सकारात्मक दृष्टिकोण से आज पराक्रम बढ़ेगा, आप इच्छित कार्यों को पूर्णता सफलता से कर पाएंगे, आज व्यापार की अपेक्षा जॉब में जो लोग हैं उन्हें अधिक सकारात्मक मिलेगी ,व्यापारिक वर्ग को सूझबूझ के साथ निर्णय लेते हुए आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है, पारिवारिक रिश्तों में थोड़ी असहजता रह सकती है ,आपसी विश्वास की कमी आज आपको तनाव देगी, स्वास्थ्य सामान्य आज भगवान विष्णु का पूजन कर दिन की शुरुआत करें, भाग्य का साथ 63% है.
धनु का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर धनु की राशि से मंगल के साथ पंचम में होगा, सोचे हुए कार्य कर पाएंगे, दिन गतिशील रहेगा, कार्यों के नए ढंग से प्रस्तुतीकरण पर विशेष ध्यान देंगे. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें विशेष रूप से आज अपने कामों पर ध्यान देना चाहिए. आज उन्नति और लाभ के अवसर उन्हें मिलेंगे, पर वहीं आधिकारिक वर्ग को संतुष्ट करने के लिए कड़ी मेहनत और सजगता की आवश्यकता है. व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल है. विस्तार के अवसर मिलेंगे, मेहनत की अपेक्षा लाभ का अनुपात आज थोड़ा कम रहेगा. लोगों की बातें कहीं ना कहीं आज आपका मनोबल गिरा सकती है, इसलिए भगवत शरण में रहकर पूर्ण मनोबल से कार्य करेंगे, तो दुश्मन भी परास्त होंगे और सफलता प्राप्त होगी. पारिवारिक रिश्तों के लिए उतार-चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से ध्यान रखने की आवश्यकता है. खासकर हड्डियों की या हार्ट की समस्या है तो विशेष ध्यान दें. भाग्य का साथ 56% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर का राशिफल
चंद्रमा का गोचर आज मकर की राशि से पंचम होगा, जहां मंगल देव भी विराजमान रहेंगे. आज का दिन आपके मन वांछित फल प्रदान करने वाला होगा, जिस काम को भी पूर्ण मनोबल से आप उठाएंगे, निश्चित तौर पर उसे पूर्ण कर पाएंगे और आर्थिक उन्नति के लिए भी प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे. धन लाभ की स्थितियां भी प्रबल रहेंगी, जॉब की अपेक्षा आज व्यापार में अधिक सक्रियता और सफलता रहेगी. पारिवारिक रिश्ते सहज होंगे, सुख सुविधाओं में खर्च रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. तनाव लेने से बचें. आज भाग्य का साथ 67% है. भगवान विष्णु का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर मंगल के साथ कुंभ के पराक्रम भाव को प्रभावित करेगा. आज अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं, लोगों के प्रति अपनी सोच बदलें, आधे मन से कार्य न करें. अपने पूर्ण मनोबल को जागृत करें. आज आपके काम बनेंगे, विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा, यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज के दिन का लाभ उठाना चाहिए. काम लंबे समय से रुके थे, उन पर ध्यान दें. निश्चित सफलता मिलेगी. नई जॉब के लिए आज थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. पारिवारिक रिश्तों के लिए सहजता रहेगी. आज खर्च भी कुछ अधिक रहेगा, जो तनाव का कारण बन सकता है. वहीं जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. आज भाग्य का साथ 57% है. भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर मंगल के साथ मीन के धन भाव को प्रभावित करेगा. आज का दिन बेहतर रहेगा, पर जल्दबाजी में काम करने की प्रवृत्ति आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. बहुत सजगता से कार्य करें, निर्णय लेते समय अपनी क्षमताओं पर ध्यान दें. व्यापार के लिए गतिशील दिन रहेगा, भागदौड़ बनी रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे, वहीं जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए भी आज अनुकूल अवसर रहेगा. नई जॉब के प्रयास भी सफल हैं, लोगों से मिलकर अपनी बात, अपनी पहचान करने का दिन है. रिश्तों मे सहजता रहेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 66% है. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


