Budh Gochar 2026: बुध का कर्क राशि में गोचर, मिथुन समेत 5 राशियों को हर क्षेत्र में होगा ल
Mercury Transit In Cancer 2026: बुध ग्रह कर्क राशि में 22 जून को गोचर कर चुके हैं, जहां पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. इस तरह कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र ग्रह की युति बन रही है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं, तब उसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. बुध गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा रहने वाला है…
बुध गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर करियर और आर्थिक क्षेत्र में अच्छे बदलाव लाएगा. गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों के काम में नए अवसर, पदोन्नति या बोनस मिलने की संभावना है. लव लाइफ में सामंजस्य बढ़ेगा. इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन फिजूलखर्ची से सावधान रहें. ज्योतिष के अनुसार, शुभ ग्रहों का प्रभाव मानसिक तनाव को कम करेगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. अब आप खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ सकते हैं और कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं. ये निर्णय आपको सही राह दिखाएंगे.
बुध गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं और यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ, धन में वृद्धि और सुखमय जीवन का अनुभव होगा. परिवार में सुख और प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध मजबूत होंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. आर्थिक मामलों में अच्छे निर्णयों के कारण आपको भारी लाभ प्राप्त होगा. बुध ग्रह के प्रभाव से आपको रचनात्मक कार्यों, कला और फैशन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. हालांकि, आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए.
बुध गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस अवधि में आपको कई मामलों में अच्छा फायदा होगा. अब आप नियमित कार्यों को छोड़कर कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. यात्रा फलदायी रहेगी और छोटे व्यवसायों में लाभ होगा. लव रिलेशनशिप में स्थिरता आएगी और आपको यह स्पष्टता मिलेगी कि जिस व्यक्ति से आप प्रेम करते हैं वह आपके लिए सही है या नहीं. बुध ग्रह के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपको खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा. बाहर का खाना ना खाना ही बेहतर रहेगा.
बुध गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर हो चुका है. यह गोचर कर्क राशि वालों को मानसिक शांति प्रदान करेगा. इससे परिवार में खुशियां आएंगी और घर का माहौल सुखद रहेगा. आपको आर्थिक स्थिरता मिलेगी लेकिन निवेश पर कड़ी नज़र रखें. अगर आप काफी समय से संपत्ति या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होगी. आपको माता-पिता से कोई अच्छी खबर मिलेगी. ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
बुध गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
बुध गोचर आपकी राशि से 12वें स्थान पर हो चुका है. इस दौरान सिंह राशि वालों का सामाजिक स्तर ऊंचा होगा और करियर के अवसर बढ़ेंगे. गोचर के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों की नेतृत्व की भूमिकाओं में सफलता मिलेगी. दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य हासिल करेंगे. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और बुध ग्रह के प्रभाव से अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे. साथ ही बिजनेस में आपकी स्थिति में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस दौरान दान करने से आपकी शक्ति और भी बढ़ेगी.
बुध गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर गोचर कर चुके हैं और कन्या राशि वालों को अपने करियर में नए अवसर मिलेंगे. हाल ही में मिले प्रस्तावों में से आप सही प्रस्ताव का चुनाव करेंगे. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा. कुछ साल पहले की आपकी वित्तीय योजना अब आपको अच्छे परिणाम देगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा. बुध ग्रह के प्रभाव से आप निर्णय ले पाने की स्थिति में होंगे और संपत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं.
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से 10वें स्थान पर गोचर कर चुके हैं और तुला राशि वालों को गोचर के शुभ प्रभाव से आर्थिक लाभ होगा. गोचर के प्रभाव से तुला राशि वालों की सेहत में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. आपके निर्णय भविष्य में अच्छा फायदा देंगे और जीवनसाथी की मदद से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा. संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न होगा और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. बुध ग्रह के प्रभाव से आर्थिक लाभ के चलते आप विलासितापूर्ण जीवन का आनंद लेंगे.
बुध गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से नौवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं, इस दौरान इस राशि के जातकों की आध्यात्मिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी. वे मंदिर जाएंगे और आध्यात्मिक दर्शन में लीन रहेंगे. आपको लंबे समय से यह आशंका रही है कि आपके आसपास कुछ रहस्य हैं और अब वे रहस्य उजागर होंगे. आपके आसपास के लोगों का असली स्वभाव सामने आएगा. हालांकि, ये घटनाक्रम आपके पक्ष में होंगे. नौकरी में बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें.
बुध गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से आठवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस राशि वालों को अपना सामान पैक कर लेना बेहतर रहेगा क्योंकि इस अवधि में यात्रा उनके लिए शुभ रहेगी. वे जहां भी जाएंगे, भरपूर आनंद लेंगे. छात्रों को उन्हें उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे और विदेश में शिक्षा से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. आध्यात्मिक अनुभव सुखद रहेंगे. मंदिरों में जाना और दर्शन करना अब आपके लिए आम बात होगी. आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा, लेकिन अब आपको धन के पीछे नहीं भागना पड़ेगा.
बुध गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस अवधि में मकर राशि वालों को करियर में तरक्की देखने को मिलेगी और लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट समय से पहले पूरे हो जाएंगे. वे तकनीक का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी पेशा जातकों का ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी अब आपको बेहतर ढंग से समझने लगेंगे. आर्थिक स्थिरता आएगी लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. अब आपकी दीर्घकालिक योजनाएं साकार होंगी.
बुध गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से छठवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं. कुंभ राशि वालों के लिए यह ऊर्जा से भरपूर समय है. आप हाल के कुछ संघर्षों को आगे बढ़ाएंगे और दूसरों से किए गए वादों को पूरा करेंगे. आप दूसरों को यह विश्वास दिलाएंगे कि आप उनके साथ हैं. अब आप दोस्तों के लिए सुपरमैन या सुपरवुमन की तरह दिखेंगे. आपको सामाजिक नेटवर्क से लाभ मिलेगा और रचनात्मक विचार सफल होंगे. घरेलू कार्य पूरे होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी.
बुध गोचर का मीन राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से पांचवे स्थान पर गोचर कर चुके हैं. मीन राशि वालों के इस अवधि में पर्सनल व प्रफेशनल सभी कार्य पूरे होंगे लेकिन कार्यों में काफी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें और निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. आर्थिक मामलों में बेहद सावधानी से आगे बढ़ें और किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें. मीन राशि वालों का इस अवधि में पारिवारिक सुख बढ़ेगा और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. इस अवधि में आध्यात्मिक विकास होगा और ईश्वर में आस्था बढ़ेगी.


