Aaj ka Vrishchik Rashifal: शुभ संकेत के साथ अशुभ योग भी, वृश्चिक राशि वालें रहें सावधान, करें ये उपाय

Aaj ka Vrishchik Rashifal: शुभ संकेत के साथ अशुभ योग भी, वृश्चिक राशि वालें रहें सावधान, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 07 October: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. ग्रहों की चाल कहीं शुभ संकेत दे रही है तो कहीं अशुभ योग भी बना रही है, जिससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. ग्रहों की चाल कहीं शुभ संकेत दे रही है तो कहीं अशुभ योग भी बना रही है, जिससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा ने वृश्चिक राशि के लिए इस दिन की ज्योतिषीय गणना पर विस्तृत जानकारी दी है.

कई सकारात्मक योग बन रहे हैं
डॉ. झा के अनुसार, 7 अक्टूबर को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक योग बन रहे हैं. चंद्रमा के पंचम भाव में होने से कार्य सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नए कार्यों में सफलता मिलेगी. वहीं, सूर्य के लाभ भाव में होने से धन आगमन के योग बन रहे हैं. जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. बृहस्पति के धर्म भाव में होने के कारण धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और तीर्थ यात्रा का भी योग बन रहा है.

स्थिति अशुभ फल देने वाली भी
हालांकि, कुछ ग्रहों की स्थिति अशुभ फल देने वाली भी है. शुक्र और केतु के कर्म भाव में होने से निर्धनता और शोक कारक योग बन रहे हैं, जो करियर और आर्थिक पक्ष में बाधाएं डाल सकते हैं. मंगल और बुध के व्यय भाव (12वें घर) में होने से हानिकारक और ह्रास कारक योग बन रहे हैं. जिससे अनावश्यक खर्चे और नुकसान की आशंका है. राहु के चतुर्थ भाव में होने से शत्रु वृद्धि और शनि के पंचम भाव में होने से संतान और धन पक्ष में हानि का योग बन रहा है.

अशुभ ग्रहों से बचने के उपाय

डॉ.कुणाल कुमार झा ने इन अशुभ प्रभावों को कम करने और शुभ फलों में वृद्धि के लिए कुछ सरल उपाय बताए हैं.

वस्त्र: मंगलवार का दिन होने के कारण लाल रंग का वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा.

पूजा-पाठ: हनुमान जी को गाय के घी में सिंदूर मिलाकर अर्पण करें.

पाठ: बाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना विशेष फलदायी होगा.

इन उपायों को करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होगा और जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी. जिससे दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

शुभ संकेत के साथ अशुभ योग भी, वृश्चिक राशि वालें रहें सावधान, करें ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed