Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ या अशुभ? ज्योतिषी ने बताया राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 13 Aug: दरभंगा के ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा ने बताया कि 13 अगस्त 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ और अशुभ दोनों है. उपाय के तौर पर हरे वस्त्र पहनें…और पढ़ें
दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, 13 अगस्त 2025, बुधवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ इस प्रकार है:
ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
आज मंगल के लाभ भाव में होने और चंद्रमा के पंचम भाव में होने से आपके लिए कार्यों की सिद्धि और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. यह समय आपके लिए काफी शुभ हो सकता है.
हालांकि, कुछ ग्रह नकारात्मक प्रभाव भी डाल रहे हैं. बुध के भाग्य भाव में होने से रोग कारक योग बन रहा है, वहीं अष्टमस्थ बृहस्पति आपके जीवन में क्लेश की स्थिति पैदा कर सकता है. सूर्य के भाग्य भाव में होने के कारण धार्मिक कार्यों में हानि का योग बन रहा है.
शुक्र के अष्टम भाव में होने से अनावश्यक विपत्तियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, शनि के पंचम भाव में होने से धन और संतान से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है. केतु आपके कर्म भाव में है, जिससे आपको बाधाएं, बेचैनी, धन की हानि और गलत संगत से बचना चाहिए.
उपाय
ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन ये उपाय करने चाहिए:
- हरे रंग के वस्त्र धारण करें.
- विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.
- चिड़चिड़ी की जड़ धारण करें.
इन उपायों को अपनाकर आप ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम कर सकते हैं और अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं.


