Aaj Ka Singh Rashifal: कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत, व्यापार में धनलाभ, और…

Aaj Ka Singh Rashifal: कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत, व्यापार में धनलाभ, और…

Last Updated:

14 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आज राहत मिल सकती है. यदि कोई कानूनी विवाद लंबे समय से चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने के योग बन रहे हैं. भाग्य का साथ मिलने से मानसिक तनाव भी कम होगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. और…

Aaj Ka Singh Rashifal 14 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार मंगलवार 14 जुलाई 2026 को पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज कर्क लग्न की कुंडली बन रही है. सिंह राशि के साथ शुक्र और केतु धन भाव में विराजमान हैं, जबकि भाग्य स्थान में स्थित शनि शुभ संकेत दे रहा है. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है.

विशेष रूप से न्यायिक मामलों में राहत मिलने और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आज राहत मिल सकती है. यदि कोई कानूनी विवाद लंबे समय से चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने के योग बन रहे हैं. भाग्य का साथ मिलने से मानसिक तनाव भी कम होगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने से लाभ मिलने की संभावना है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रहने वाला है. पराक्रम भाव में मंगल की अनुकूल स्थिति कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकती है. पुलिस, रेलवे और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां या अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना रहेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा. फिलहाल विषय बदलने या पढ़ाई से जुड़े बड़े निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन कारोबारियों के लिए लाभदायक रह सकता है. पुराने ग्राहकों से अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे व्यापार में गति आएगी. पहले किए गए निवेश से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है. खासतौर पर कपास, चावल, चांदी और अन्य सफेद वस्तुओं से जुड़े कारोबार में निवेश भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. धन संबंधी मामलों में राहत मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत भरा रहेगा. किसी बड़ी शारीरिक परेशानी के संकेत नहीं हैं. दिनभर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. हालांकि मौसम को देखते हुए खानपान और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना लाभदायक रहेगा.

परिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में आज मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे. पति-पत्नी के बीच किसी बड़े विवाद के योग नहीं हैं, लेकिन अत्यधिक उत्साह या भावुकता से बचना बेहतर रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. शुक्र और केतु की स्थिति प्रेमी युगलों के बीच नजदीकियां बढ़ाएगी और रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा.

आज के शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 4 सबसे अधिक शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. शुभ फल प्राप्त करने के लिए भगवान शिव की आराधना करें. शिव पूजा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और त्र्यंबकेश्वर का स्मरण करना विशेष रूप से शुभ माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed